Jio New Rs 339 recharge Plan with Calendar Month Validity
देश में मोबाइल यूजर्स के पास भले ही रिचार्ज प्लांस के ऑप्शन की भरमार हो लेकिन इन प्लांस पर होने वाले खर्च में कहीं न कहीं सभी की टेंशन जरूर बढ़ा रखी है। हर महीने की रिचार्ज की टेंशन को लेकर लोग आजकल एक ही सिम रखने लगे हैं। पहले सभी के पास दो दो सिम हुआ करती थी, लेकिन अब जमाना बदल गया है। इस समय रिचार्ज करना बेहद ही मुश्किल होता जा रहा है, कम समय के लिए कम बेनेफिट वाले प्लान बेहद महंगे हो गए हैं। हालांकि, इसके बाद भी हमने आपके लिए कुछ रिचार्ज प्लांस की लिस्ट तैयार की है जो जियो के प्लांस के बारे में आपको बताती है। इसके अलावा भी Airtel और Vodafone Idea भी कुछ रिचार्ज प्लांस ऑफर करते हैं, लेकिन हम आज आपको Reliance Jio के रिचार्ज प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यहाँ तीन सबसे दमदार प्लांस की लिस्ट है जो आपको दमदार बेनेफिट आदि के साथ साथ किफायती दाम में बेहतरीन वैल्यू भी ऑफर करती है।
आइए जानते हैं कि किन तीन रिलायंस जियो रिचार्ज प्लांस के साथ आपको किफायती दाम में सबसे दमदार बेनेफिट मिल रहे हैं।
यह जियो का सबसे सस्ता 84 दिनों की वैलिडीटी वाला प्रीपेड प्लान है। इसमें पूरे 84 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके साथ कुल 1000 SMS भी इस प्लान का हिस्सा हैं। यह एक ओनली कॉलिंग प्लान है, यानी इसमें डेटा नहीं मिलता। जिन यूजर्स को सिर्फ नंबर एक्टिव रखना है, उनके लिए यह प्लान बेहद उपयोगी है।
अगर आप कम खर्च में एक महीने का रिचार्ज चाहते हैं, तो 189 रुपये वाला प्लान जियो के पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता मंथली ऑप्शन है। इसमें 28 दिनों की वैलिडीटी मिलती है, 2GB कुल डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं। यह उन लोगों के लिए सही है जिन्हें बहुत ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।
जो यूजर्स पूरे साल रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, उनके लिए 1748 रुपये वाला प्लान किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें 336 दिनों की वैलिडीटी मिलती है, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3600 SMS दिए जाते हैं। इसके साथ JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो इसे और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: भारत बनेगा सेमीकंडक्टर पावरहाउस, लॉन्च हुआ Semiconductor Mission 2.0