Jio का सस्ता प्लान; मात्र 10 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा, OTT, AI और बहुत कुछ…

Jio का सस्ता प्लान; मात्र 10 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा, OTT, AI और बहुत कुछ…

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक प्रीपेड प्लान पेश करती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस समय कंपनी के 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को नियमित डेटा बेनिफिट्स के अलावा 20GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जा रहा है। खास बात यह है कि यह फायदा अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ मिलता है, जिससे ग्राहकों को डेटा की कमी महसूस नहीं होती।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

899 रुपये के Jio प्लान में क्या-क्या मिलता है?

जियो के 899 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है।

कंपनी इस प्लान के साथ 20GB बोनस डेटा भी दे रही है। यह अतिरिक्त डेटा तब इस्तेमाल होता है जब यूजर अपने दैनिक 2GB डेटा की सीमा पूरी तरह खर्च कर लेता है। अगले दिन डेटा लिमिट रीसेट होने के बाद फिर पहले दैनिक डेटा उपयोग किया जाता है और उसके बाद बोनस डेटा का इस्तेमाल शुरू होता है।

jio

अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ

चूंकि इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, इसलिए एलिजिबल क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों को जियो की ओर से अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस भी मिलता है। इस तरह यूजर्स हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ बिना अतिरिक्त डेटा शुल्क के उठा सकते हैं।

OTT और AI सब्सक्रिप्शन भी शामिल

डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर मनोरंजन कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

इसके साथ ही ग्राहकों को 18 महीनों के लिए Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। कंपनी के अनुसार इस सदस्यता की कुल वैल्यू लगभग 35,100 रुपये है। इस पैकेज में Google के कई एडवांस AI फीचर्स शामिल हैं, जिनमें Nano Banana जैसे टूल्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

Jio

50GB क्लाउड स्टोरेज भी फ्री

जियो अपने इस प्लान के साथ 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मुफ्त दे रही है। इससे यूजर्स अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और अन्य डिजिटल फाइलों को क्लाउड पर सुरक्षित रख सकते हैं।

अगर पूरे प्लान की लागत को 90 दिनों में बांटा जाए तो इसकी औसत दैनिक कीमत करीब 9.99 रुपये पड़ती है, जो इतने सारे लाभों के लिए ज्यादा नहीं है। ऐसे में लंबी वैलिडिटी, अतिरिक्त डेटा, AI सब्सक्रिप्शन और OTT बेनिफिट्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile