Jio का धाकड़ रिचार्ज..एक ही बार में 28 दिन की टेंशन खत्म, फायदे नेक्स्ट लेवल
Jio के पास एक बेहद ही सस्ता प्लान है।
इस प्लान की कीमत 200 रुपये से कम है।
प्लान में 28 दिन के लिए कॉलिंग और एसएमएस का लाभ मिलता है।
सभी जानते हैं कि Jio समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए नए रिचार्ज प्लांस अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में जोड़ता रहता है। जहां एक ओर रिचार्ज प्लांस की बढ़ती कीमत ग्राहकों को टेंशन दे रही है। वहाँ Reliance Jio अपने रिचार्ज प्लांस के साथ यूजर्स को राहत देने के काम कर रही है। असल में, कुछ प्लांस बेहद ही अलग होते हैं। अब मानकर चलिए कि आप एक ऐसे यूजर हैं जो अपने पास दो दो सिम कार्ड रखते हैं तो हो सकता है कि आप दोनों में बड़े रिचार्ज न करा सके। अब ऐसे में एक नंबर को लंबे समय के लिए चालू रखना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए भी जियो के पास एक समाधान है। असल में, कंपनी के पास ऐसे ग्राहकों के लिए एक 189 रुपये की कीमत वाला सस्ता प्लान है, जो आपके सिम को 28 दिनों के लिए एक्टिवेट रख सकता है। इसके अलावा इस प्लान में कॉलिंग और एसएमएस का लाभ भी मिलता है। ध्यान रहे कि इस प्लान में मुकेश अंबानी की कंपनी आपको डेटा का लाभ ना के बराबर ही मिलता है। आइए अब इस प्लान के अन्य बेनेफिट आदि पर नजर डालते हैं।
SurveyMukesh Ambani की Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडीटी जियो की ओर से 28 दिन तय की गई है। इसके साथ साथ प्लान में सभी नेटवर्क पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। अब आप जियो के नेटवर्क पर हैं, लेकिन अगर आपके घरवालों और रिश्तेदारों के पास किसी अन्य कंपनी Airtel-Vi या BSNL का सिम है तो भी आप अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 300 SMS भी मिल रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस प्लान में आपको डेटा का लाभ नहीं मिलता है, बल्कि प्लान में डेटा का लाभ बेहद ही कम मिल रहा है। Jio Plan में केवल 2GB डेटा ही मिलता है। अगर आप इस डेटा को खर्च कर लेते हैं तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps ही बचती है।
Jio Plan के बेनेफिट इतने पर ही खत्म नहीं होते हैं, इसके अलावा भी इस प्लान में आपको काफी कुछ अन्य सुविधा दी जा रही है। जैसे इस प्लान में JioTV का फ्री एक्सेस आपको मिल रहा है। इतना ही नहीं, JioAICloud पर आपको 50GB स्टॉरिज का लाभ भी मिल रहा है। ये सब मिलकर कम प्राइस में इस जियो प्लान को एक दमदार प्लान बना देते हैं।
कहाँ से और कैसे करें रिचार्ज?
अगर आप 189 रुपये के जियो प्लान के साथ रिचार्ज करना चाहते हैं तो आप पहले तो MyJio App पर जाकर इस रिचार्ज को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी अन्य थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म से भी इस रिचार्ज को खरीद सकते हैं।
किन यूजर्स के लिए बेस्ट है ये रिचार्ज?
इस प्लान के बेनेफिट आदि को देखकर अब आप जानते हैं कि यह प्लान आपके लिए अच्छा होने वाला है या नहीं। इन बेनेफिट को देखकर ही आपको पता चलने वाला है कि यह प्लान आपके लिए है या नहीं। अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो कॉलिंग के साथ साथ एसएमएस आदि का लाभ तो चाहिए होता है लेकिन डेटा उतना नहीं चाहिए। अगर आप ऐसे ही यूजर हैं तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट होने वाला है। आप इसे खरीद सकते हैं, लेकिन अगर आपको इन सब सुविधाओं के साथ साथ डेटा का लाभ भी चाहिए तो आप जियो के पोर्टफोलियो के अन्य प्लांस को चेक कर सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
