Jio ग्राहक करेंगे ये रिचार्ज तो साल भर तक उठा सकते हैं इस OTT प्लेटफॉर्म का पूर फायदा
जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में जानें
Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस पाने के लिए करें Rs 549 का रिचार्ज
Jio के Rs 549 के रिचार्ज में मिलता है Disney+ Hotstar सब्स्क्रिप्शन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) हो या एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल हर टेलीकॉम ऑपरेटर अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक से बढ़ कर एक स्कीम और प्लांस लेकर आते हैं। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए हर कंपनी OTT प्लेटफॉर्म के ज़रिए लोगों को आकर्षित कर रही हैं। आज हम आपको जियो (Jio) के ही कुछ रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जो डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के एक साल के फ्री एक्सेस के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं जियो के बढ़िया रिचार्ज प्लांस के बारे में...यह भी पढ़ें: कई वैबसाइट पर नज़र आया Redmi 10 (2022), क्या आएगा 50MP कैमरा के साथ
Jio Rs 549 Recharge Plan
जियो (Jio) के Rs 549 वाले रिचार्ज प्लान की वैधता 56 दिन है। इस प्लान में यूजर्स हर रोज़ 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर रोज़ 100 SMS मिलते हैं। हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स 64 Kbps इंटरनेट स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं। OTT बेनिफ़िट्स की बात करें तो ग्राहक 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। साथ ही प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का भी एक्सेस मिल रहा है। यह भी पढ़ें: iPhone 14 के स्पेक्स के बारे में बढ़ रही हैं लगातार खबरें, जानें अगले साल कब होगा लॉन्च
Jio Rs 444 Recharge Plan
जियो का यह प्लान 500 रुपये की श्रेणी में एक अच्छा विकल्प है। इस प्लान में आप प्रतिदिन 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और सभी जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस पा सकते हैं। इस प्लान की अवधि 56 दिन है। यह भी पढ़ें: 108MP कैमरा वाला फोन 25 हज़ार तक की छूट के साथ खरीदें, जानें आज का Amazon ऑफर
Jio Rs 151 Recharge Plan
अगला रिचार्ज Rs 151 की कीमत में आता है जिसकी अवधि 30 दिन है। इस प्लान में कोई डेली डाटा लिमिट (daily data limit) शामिल नहीं है। यानि आप कुल 30GB डाटा को किसी भी दिन उपयोग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: OMG! 425 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है ये धाकड़ BSNL Recharge, इसके आगे बोने लगते हैं Airtel-Jio-Vi
Jio Rs 201 Recharge Plan
Jio (जियो) के इस रिचार्ज (recharge) में कुल 30 दिन की वैधता मिलती है। प्लान में कुल 40GB डाटा मिलता है। यह प्लान भी नो डेली डाटा लिमिट के साथ आता है यानि आप इस डाटा को पूरी अवधि में किसी भी समय में उपयोग कर सकते हैं।
Jio Rs 251 Recharge Plan
अब 251 रुपये वाले जियो प्लान (Jio Plan) 30 दिन की वैधा के साथ आता है और इस प्लान में यूजर को 50GB डाटा मिलता है। ऊपर बताए गए प्लांस की तरह यह भी बिना किसी डेली डाटा लिमिट के साथ आता है और इस डाटा को कभी भी यूज कर सकते हैं।