OMG! 425 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है ये धाकड़ BSNL Recharge, इसके आगे बोने लगते हैं Airtel-Jio-Vi
बीएसएनएल के 2,399 रुपये के प्लान की वैधता 365 दिनों की थी, जिसे बढ़ाकर 425 दिन कर दिया गया है
बीएसएनएल प्लान के तहत ग्राहकों को 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3 जीबी डेटा और कॉलिंग जैसे फायदे मिलेंगे
Jio के 2399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी और प्रतिदिन केवल 2GB डेटा मिलता है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) समय-समय पर नए प्लान (Plan) लेकर आती रहती है, साथ ही पुराने प्लान (Plan) में भी बदलाव करती रहती है। कंपनी ने कुछ दिन पहले अपने प्लान (Plan) में बदलाव किया था। इस प्लान (Plan) के तहत ग्राहकों को 425 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ रोजाना 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) जैसे फायदे मिलेंगे। साथ ही देखा जाए तो अन्य टेलीकॉम कंपनियां इस प्लान (Plan) के पूरी तरह से शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान (Plan) के बारे में...
बीएसएनएल (BSNL) का 425 दिन की वैलिडिटी (Validity) वाला प्लान (Plan)
हम जिस बीएसएनएल (BSNL) प्लान (Plan) की बात कर रहे हैं उसकी कीमत 2,399 रुपये है। इस प्लान (Plan) में कंपनी 365 दिनों की वैलिडिटी (Validity) देती थी, जिसे बढ़ाकर 425 दिन कर दिया गया है। यह प्लान (Plan) सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल (Call) और प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान (Plan) में बीएसएनएल (BSNL) ट्यून्स और ईआरओएस नाउ सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। इस प्लान (Plan) के तहत ग्राहकों को 425 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ रोजाना 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) जैसे फायदे मिलेंगे।

हालांकि, Jio और Vodafone-Idea ने भी ऐसे प्लान (Plan) पेश किए हैं। आइये जानते है कि आखिर Jio और Vodafone-Idea के प्लान्स आपको क्या ऑफर करते हैं।
जियो (Jio) का 2399 रुपये वाला प्लान (Plan)

Reliance Jio 2399 रुपये का प्लान (Plan) पेश करता है। हालाँकि, Jio प्लान (Plan) कम वैलिडिटी (Validity) और कम डेटा प्रदान करता है। ग्राहकों को इस जियो (Jio) प्लान (Plan) में 365 दिनों की वैलिडिटी (Validity) और रोजाना 2जीबी डेटा ही मिलेगा। यह प्लान (Plan) सभी नेटवर्क पर प्रतिदिन फ्री कॉल (Call) और 100 एसएमएस प्रदान करता है। इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity, JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
वीआई (Vi/Vodafone Idea) का 2399 रुपये वाला प्लान (Plan)

Vodafone-Idea भी 2399 रुपये का प्लान (Plan) पेश करती है। यह प्लान (Plan) ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है। प्लान (Plan) में अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इतना ही नहीं, ग्राहकों को ZEE5 का 1 साल का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, वीकेंड डेटा रोलओवर, फ्री नाइट डेटा और वीआई (Vi/Vodafone Idea) मूवीज और टीवी क्लासिक का फ्री एक्सेस दिया जाता है।
