BSNL का तगड़ा प्लान: 3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मिलते हैं धमाका बेनिफिट्स, कीमत बेहद कम

By

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL कई भारतीय यूजर्स के लिए कई प्रिपेड प्लान्स लाई है जो काफी किफायती तो हैं ही और उसके साथ ही कई बेनिफिट्स के साथ आते हैं. इन बढ़िया प्रीपेड प्लान्स में से एक है BSNL का दमदार ऑल इन वन रिचार्ज प्लान. यह प्लान कम दाम में यूजर्स को ज्यादा फायदे देता है और अगर आपको लगता है की कम दाम की वजह से इसकी वैलिडिटी कम होगी तो आप गलत हैं, यह प्लान अच्छी वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें बिंदास डाटा भी मिलता है. अगर आप भी BSNL के इस ऑल इन वन रिचार्ज प्लान को खरीदना चाहते हैं तो यहां है इस प्लान से जुड़ी सारी डिटेल्स.

क्या होते हैं इस ऑल इन वन प्लान के फायदे?

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जिसने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए नए – नए रिचार्ज प्लान लाने शुरु किए हैं, उसकी तरफ से आने वाले 599 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन का कुल 3GB का हाई स्पीड डाटा मिलता है. अगर इस प्लान के चलते आप अपनी दिन की डाटा लिमिट को पार कर देते हैं तो आपके इंटरनेट की स्पीड 40kpbs हो जाती है लेकिन आपकी इंटरनेट कनेक्टिविटी बनी रहती है.

इस प्लान में और भी फायदे मिलते हैं

इसके साथ ही इस बढ़िया प्लान में आप आराम से कॉलिंग कर सकते हैं क्योंकि इसमें एक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें आपको प्रतिदिन के 100SMS मिलते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे बढ़िया है जो ज्यादा डाटा इस्तेमाल करने के साथ ही साथ कॉलिंग और SMS के भी फायदे चाहते हैं.

कितने दिन तक वैलिड रहता है यह प्लान?

BSNL का यह दमदार प्रिपेड प्लान केवल 599 रुपये के दाम में कुल 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कॉलिंग, SMS और हाई स्पीड डाटा जैसे फायदे भी देखने को मिलता है. अगर आप एक बढ़िया वैलिडिटी वाला प्लान खरीदना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए सबसे बढ़िया है. इस धमाकेदार प्लान के साथ आप आराम से वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल्स और मैसेजिंग जैसे काम कर सकते हैं और यह प्लान आपके बजट पर भी एक बोझ नहीं बनेगा.

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel की आई शामत! BSNL ने लॉन्च कर दिया सस्ता प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, 30 दिन की वैलिडिटी

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By