गर्मी में छूट गए Jio-Airtel के पसीने! BSNL का केवल 51 रुपये का प्लान, 28 दिन की वैलिडिटी, डेटा-कॉल और बहुत कुछ
BSNL का ₹51 वाला नया SIM ऑफर लॉन्च
₹51 में मिलेगा फ्री SIM, 28 दिन की वैलिडिटी
BSNL का ऑफर 31 अगस्त 2026 तक रहेगा
अगर आप नया मोबाइल नंबर लेने की सोच रहे हैं, तो BSNL एक सीमित समय का ऑफर लेकर आया है. कंपनी नए ग्राहकों को सिर्फ 51 रुपये में फ्री SIM कार्ड के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान दे रही है. यह ऑफर 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा.
Survey51 रुपये में क्या-क्या मिलेगा?
BSNL के इस स्पेशल ऑफर के तहत नए ग्राहकों को फ्री SIM कार्ड दिया जाएगा. इसके साथ 51 रुपये के रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और रोज 100 SMS शामिल हैं. यानी पूरे 28 दिनों में कुल 56GB डेटा का फायदा मिलेगा.

सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है ऑफर
यह ऑफर केवल नए BSNL ग्राहकों के लिए है. मौजूदा BSNL यूजर्स इस प्लान का लाभ अपने मौजूदा नंबर पर नहीं ले पाएंगे. अगर कोई मौजूदा ग्राहक इस ऑफर का फायदा लेना चाहता है, तो उसे नया BSNL SIM लेना होगा. कंपनी ने बताया है कि यह ऑफर 31 अगस्त 2026 तक ही वैध रहेगा.
कहां से मिलेगा फ्री SIM?
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर, BSNL ब्रांच ऑफिस, अधिकृत रिटेलर या कंपनी के पार्टनर सेंटर पर जाना होगा. वहीं से नया SIM और ₹51 वाला ऑफर उपलब्ध कराया जाएगा.
BSNL क्यों दे रही है यह ऑफर?
देश में Jio, Airtel और Vodafone Idea की 5G सेवाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में BSNL नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए कम कीमत वाले ऑफर पर जोर दे रही है. कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ना है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
