BSNL Plan: 399 रुपये में 3300GB डेटा और 500+ TV चैनल्स, अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मिलेगा फायदा

By

अगर आप घर या ऑफिस के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं और कम बजट में बेहतर इंटरनेट प्लान चाहते हैं, तो यहां हम BSNL के एक किफायती फाइबर प्लान के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को 400 रुपये से कम में हाई-स्पीड इंटरनेट, भरपूर डेटा, फ्री लैंडलाइन कॉलिंग और सैकड़ों टीवी चैनलों का एक्सेस दे रही है। आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल्स।

BSNL Spark प्लान की कीमत

BSNL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस प्लान को Fiber BSNL SPARK नाम से लिस्ट किया है। इसकी नियमित मासिक कीमत 449 रुपये है, लेकिन नए ग्राहकों के लिए पहले 12 महीनों तक यह प्लान 399 रुपये प्रति माह में उपलब्ध कराया जा रहा है। एक साल पूरा होने के बाद इसकी फीस बढ़कर 449 रुपये प्रति माह हो जाएगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान 6 महीने या 12 महीने की एडवांस वैलिडिटी के विकल्प के साथ उपलब्ध नहीं है।

स्पीड और डेटा

इस फाइबर प्लान में ग्राहकों को 50Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। हर बिलिंग साइकल में 3300GB डेटा दिया जाता है, जो ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए काफी माना जा सकता है।

डेटा लिमिट पूरी होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी।

अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान के साथ BSNL बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लैंडलाइन कनेक्शन भी देता है। इसके जरिए ग्राहक देशभर के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। हालांकि, लैंडलाइन फोन सेट (इंस्ट्रूमेंट) अलग से खरीदना होगा।

500 से ज्यादा फ्री TV चैनलों का एक्सेस

इंटरनेट के अलावा इस प्लान में IFTV की सुविधा भी शामिल है। इसके तहत ग्राहकों को 500 से अधिक फ्री-टू-एयर (FTA) टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है, जिससे मनोरंजन का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है।

कैसे करें बुकिंग

अगर आप इस प्लान का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी और बुकिंग कई माध्यमों से कर सकते हैं। ग्राहक नजदीकी BSNL ऑफिस, BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL Self Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने 18004444 नंबर पर WhatsApp के जरिए भी इस प्लान को बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

यह भी पढ़ें: Moto G77 Power vs Samsung Galaxy M47: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By