Digit.in

BSNL के दो प्लान केवल 1 रूपये के अंतर में देते हैं अलग-अलग बेनिफ़िट, जानें यहां

Highlights

जानिए बीएसएनएल के Rs 1498 और Rs 1499 के प्लान में अंतर

हर रोज़ 2GB डाटा ऑफर करता है Rs 1498 का प्लान

Rs 1499 के प्लान में मिलता है कुल 24GB डाटा

BSNL के दो प्लान केवल 1 रूपये के अंतर में देते हैं अलग-अलग बेनिफ़िट, जानें यहां

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने सस्ते रिचार्ज प्लांस (cheapest recharge plans) की बदौलत टेलीकॉम बाज़ार में अपनी जगह बनाए हुए है। कंपनी साल भर की अवधि वाले कई बढ़िया प्रीपेड प्लान (prepaid plan) पेश करती है। अगर आप नए प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी तलाश रहे हैं तो ये जानकारी आपके ज़रूर काम आएगी। हम बीएसएनएल (BSNL) के दो रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं जो केवल 1 रूपये के अंतर में अलग-अलग बेनिफ़िट ऑफर करता है।

bsnl

Rs 1499 वाला बीएसएनएल (BSNL) का प्लान

बीएसएनएल (BSNL) के इस प्लान की कीमत Rs 1499 है और इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान (prepaid plan) में यूजर्स को कुल 24GB डाटा मिलता है। प्लान के तहत प्रतिदिन 100SMS मिलते हैं। बीएसएनएल रिचार्ज प्लान (BSNL recharge plan) में अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) का फ्री लाभ भी मिल रहा है।

bsnl recharge plan

Rs 1498 वाला बीएसएनएल (BSNL) का प्लान

बात करें इस रिचार्ज की तो यह Rs 1498 में आता है और एक साल के लिए मान्य है। यह एक डाटा वाउचर पैक (BSNL data voucher) है। प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है जो खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40Kbps हो जाती है। इसके अलावा, आप अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) का लाभ भी उठा सकते हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile