BSNL ने फिर से उड़ा दिया गर्दा; Jio-Vi-Airtel का कुछ ऐसे बिगाड़ा खेल, इस नए प्लान ने सबको बना लिया दीवाना

Highlights

अब 440 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है 2399 रुपये वाला BSNL Plan

2399 रुपये वाले BSNL Plan के साथ 15 जनवरी 2022 तक 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही थी

हालांकि अभी भी इस प्लान के साथ 365 दिन की नहीं बल्कि 440 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है, इसी कारण BSNL का यह प्लान दमदार कहा जा सकता है

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने 2022 की शुरुआत में न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया था, जिसके तहत कंपनी 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी (Validity) मोबाइल प्लान (Plan) रिचार्ज (Recharge) पर पूरी तरह से फ्री दी जा रही थी। बीएसएनएल (BSNL) ने इस ऑफर को PV_2399 मोबाइल रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) यानी 2399 रुपये वाले प्लान (Plan) के साथ लॉन्च किया था। हालांकि इस प्लान के साथ मिलने वाली इस वैलिडिटी ऑफर को 15 जनवरी को बंद कर दिया गया है। इसे लेकर BSNL की ओर से एक ट्वीट भी किया गया था। रिलायंस (Reliance) जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone-idea) ने रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) की कीमत बढ़ाने के बाद मोबाइल यूजर्स को इसे बीएसएनएल (BSNL) का एक बड़ा तोहफा माना जा सकता था। लेकिन अब तो इस प्लान के साथ आपको ये ऑफर मिल ही नहीं रहा है, क्योंकि इसकी डेट निकल चुकी है। लेकिन आपका ऐसा सोचना बेकार है। असल में BSNL के सभी सर्कलों के लिए यह प्लान अभी भी लागू है लेकिन इसके साथ मिलने वाली वैलिडिटी को 90 दिन की जगह 75 दिन कर दिया गया है। आइए जानते है कि आखिर इस प्लान में आपको क्या दिया जा रहा है।  

BSNL ने 2399 रुपये प्लान में कर दिए हैं ये बदलाव 

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि BSNL की साइट पर इस प्लान को अभी भी देखा जा सकता है लेकिन इसपर कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी अब 365 दिनों के स्थान पर आपको 440 दिन करके दी जा रही है, यानि ऐसा माना जा सकता है कि इस प्लान में आपको अभी तक जो एक्स्ट्रा 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही थी, जिसके बाद आपको यह प्लान 455 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा था। अब यह प्लान आपको 440 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है, यानि वैलिडिटी को मात्र 15 दिन घटा दिया गया है, अब ऐसा कंपनी ने किसी प्रोमोशनल ऑफर के तौर पर किया है या नहीं। इसके बारे में कोई जानकारी अभी मौजूद नहीं है। आप यहाँ इस प्लान को यहाँ देख सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि यह सभी सर्कलों में प्लान माइग्रैशन श्रेणी में देखा जा सकता है। आप यहाँ इस प्लान की डिटेल्स को देख सकते हैं!

बीएसएनएल (BSNL) क्या ऑफर कर रहा था इस प्लान के साथ 

बीएसएनएल (BSNL) के न्यू ईयर ऑफर की बात करें तो कंपनी अपने 2,399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (Plan) को अतिरिक्त वैलिडिटी (Validity) दे रही थी। 2399 रुपये वाला प्लान (Plan) एक साल यानि 365 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आता है, लेकिन ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान (Plan) पर 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी (Validity) ऑफर की जा रही थी। बीएसएनएल (BSNL) के मोबाइल ग्राहक समान कीमत पर 365 दिन + 90 दिन यानि 455 दिनों की वैलिडिटी (Validity) का लाभ उठा सकते थे। हालांकि  यह ऑफर मात्र 15 जनवरी तक वैलिड था, अब इस प्लान में आपको मात्र 440 दिन की ही वैलिडिटी मिल रही है। 

बीएसएनएल (BSNL) का 2399 रुपये वाला प्लान (Plan)

बीएसएनएल (BSNL) के 2399 रुपये के प्लान (Plan) की बात करें तो कंपनी ने यह रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया है। इस प्लान (Plan) के तहत ग्राहकों को रोजाना 3GB इंटरनेट (Internet) डेटा (Data) मिलेगा। इसका मतलब है कि बीएसएनएल (BSNL) यूजर्स प्लान (Plan) में कुल 1095GB डेटा (Data) का इस्तेमाल कर सकते था। लेकिन अब इस प्लान में आपको कुछ ज्यादा डेटा मिलेगा, क्योंकि प्लान में आपको 75 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी सभी सर्कलों में मिल रही है। 

बहुत सारे डेटा (Data) के अलावा, बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स को अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस कॉलिंग (Calling) की पेशकश कर रहा है। यह कॉलिंग (Calling) लोकल और एसटीडी नंबरों पर मुफ्त में की जा सकती है और किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल की जा सकती है। अन्य लाभों में OTT लाभों के अलावा एक निःशुल्क Eros Now सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile