BSNL ने Jio, Airtel को दिया तगड़ा झटका, एक साथ लॉन्च किए 4 नए प्रीपेड प्लान
BSNL ने Rs 184, Rs 185 और Rs 186 के प्लांस 28 दिन की वैधता के साथ किए पेश
Rs 347 के प्लान की वैधता है 56 दिन
BSNL के ये प्लांस जियो, एयरटेल को देने वाले हैं टक्कर
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए अपने चार नए प्रीपेड प्लांस (prepaid plans) लॉन्च किए हैं। BSNL के नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान Rs 184, Rs 185, Rs 186, और Rs 347 की कीमत में आए हैं जो डेली हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और फ्री SMS का लाभ ऑफर करते हैं। Rs 184, Rs 185 और Rs 186 के प्लांस की वैधता 28 दिन की है, जबकि Rs 347 के प्लान की वैधता 56 दिन की है।
Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के नए प्रीपेड प्लांस (BSNL new prepaid plans) स्पेशल टैरिफ वाउचर (STVs) के तौर पर आए हैं। लॉन्च को पहले Telecom Talk ने रिपोर्ट किया था।
BSNL Rs 184 प्रीपेड रिचार्ज
BSNL के Rs 184 इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान (prepaid recharge plan) अनलिमिटेड (unlimited) लोकल, STD और रोमिंग वॉयसकॉल, प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान की अवधि 28 दिन की है। ऑपरेटर प्लान के साथ पर्सनलाइज़ रिंग बैक टोन और Lystn Podcast सर्विस दे रहा है।
BSNL Rs 185 प्रीपेड रिचार्ज
बीएसएनएल (BSNL) के इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डाटा और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। प्लान की अवधि 28 दिन है। इस प्लान में भी PRBT का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है।
BSNL Rs 186 प्रीपेड रिचार्ज
ऊपर बताए गए दोनों प्लांस की तरह Rs 186 के प्रीपेड रिचार्ज प्लान (prepaid recharge plan) में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1GB डाटा और 100 SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान की अवधि 28 दिन है। प्लान में 28 दिन के लिए PRBT का फ्री एक्सेस मिल रहा है। हालांकि, इस प्लान में One 97 Communication के ज़रिए Hardy Games सर्विस का फ्री एक्सेस दे रहा है।
BSNL Rs 347 प्रीपेड रिचार्ज
BSNL के Rs 347 के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मैसेज और प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। प्लान की अवधि 56 दिन है। प्लान में Challenges Arena Mobile Gaming सर्विस का फ्री एक्सेस मिलता है जो 56 दिन के लिए मान्य है।
ध्यान देना होगा कि बीएसएनएल (BSNL) के चारों प्लांस की डेली डाटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 40Kbps हो जाएगी। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफ़िट में नए प्लांस फ्री नाइटोनल रोमिंग शामिल है जो दिल्ली और मुंबई में भी शामिल है।
नोट: BSNL के रिचार्ज प्लान की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें!