Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Highlights

Infinix जल्द ही भारत में एक नया Hot 11 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है

आगामी Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन UniSoC T700 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Infinix जल्द ही भारत में अपना एक नया Hot 11 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी का Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जा सकता है। PassionateGeek ने एक रिपोर्ट में Infinix के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। आगामी Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन UniSoC T700 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। यहां हम आपको अपकमिंग Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन के लीक स्पेक्स के बारे में बताने वाले हैं। 

Infinix Hot 11 2022 फोन के स्पेसिफिकेशन्स 

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होने वाला है। साथ ही इस डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने ओरिजिनल Infinix Hot 11 स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर वाटर ड्रॉप नॉच दिया था। Infinix के अपकमिंग स्मार्टफोन्स में UniSoC T700 प्रोसेसर और माली G52 GPU हो सकता है। Infinix का यह फोन 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आने वाला है। कहा जा रहा है कि यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करने वाला है। 

Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है जिसमें 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। Infinix का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला है। फोन रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कीमत को देखें तो सामने आ रहा है कि Infinix Hot 11 2022 स्मार्टफोन को भारत में 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile