बीएसएनएल लाया सबसे तोडू रिचार्ज..330 दिन की वैलिडीटी के साथ Jio-Airtel की कर दी बोलती बंद
BSNL ने एक तोडू रिचार्ज को पेश कर दिया है।
बीएसएनएल के इस प्लान में 330 दिन की वैलिडीटी मिलती है।
बीएसएनएल के इस प्लान से जियो-एयरटेल को कड़ी टक्कर मिल रही है।
ऐसा आमतौर पर देखा गया है कि जब भी कहीं बीएसएनएल का नाम आता है तो लोग सबसे पहले इसे लेकर इसके नेटवर्क की शिकायत करने लगते हैं। ये बात कहीं न कहीं सच भी लगती है क्योंकि बाकी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL के नेटवर्क में बड़ा अंतर है। हालांकि, जब भी बात कीमत और सबसे कम प्राइस में ज्यादा बेनेफिट के साथ आने वाले प्लांस की बात आती है तो BSNL को किसी भी तौर से पीछे नहीं माना जा सकता है, बीएसएनएल के पास तो ऐसे ऐसे प्लान हैं जो एयरटेल-जियो को खड़े खड़े टक्कर दे सकते हैं। ऐसा ही एक प्लान कंपनी 330 दिनों की वैलिडीटी के साथ लेकर आ चुकी है। इस प्लान को कंपनी ने 1999 रुपये के प्राइस में पेश किया है और इसके बेनेफिट देखकर आपको यकीन ही नहीं होने वाला है। असल में, यह प्लान सही मायने में वही प्लान है जो जियो-एयरटेल को सामने से चुनौती दे रहा है। आइए इस प्लान के सम्पूर्ण बेनेफिट आदि करीब से देखते हैं।
Surveyक्या मिलता है बीएसएनएल के 11 महीने की वैलिडीटी वाले प्लान में?
सबसे पहले आपको बता देते हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान की घोषणा कंपनी ने आधिकारिक X Handle से की है। यहाँ इसके बेनेफिट आदि भी बताए गए हैं। इस BSNL Prepaid Plan में क्या मिलता है आपके जानते हैं।
बीएसएनएल के इस प्लान में सबसे पहले 11 महीने के आसपास यानि 330 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इतना ही नहीं, पूरे भारत में आपको यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दे रहा है। इसमें नेशनल रोमिंग आदि भी शामिल है। अगर आप डेटा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए इस प्लान में डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा का भी एक्सेस दिया जा रहा है। इस प्लान में आपको कुल 495GB डेटा का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, बीएसएनएल के इस प्लान में डेली 100 SMS भी कंपनी की ओर से फ्री में दिए जा रहे हैं।
इस प्लान की एक अन्य खासियत को देखा जाए तो इसमें आपको BiTV का एक्सेस भी दिया जा रहा है। अगर इसका premium subscription लेना हो तो हर महीने 151 रुपये आपको अलग से देने होंगे, इसमें आपको 1000 से ज्यादा live TV channels और OTT apps का access मिलता है।
Recharge with BSNL and enjoy 330 days of validity, unlimited calling, daily data, and bonus data benefits.
— BSNL India (@BSNLCorporate) June 30, 2026
Because some connections deserve to stay strong every day of the year.
Recharge smart via #BReX
👉 https://t.co/41wNbHpifE#BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone… pic.twitter.com/Wb21Mof0xy
BSNL के नेटवर्क में हो रहा है सुधार!
अभी तक के लिए सभी बीएसएनएल के नेटवर्क को लेकर ही परेशान और चिंता जताते थे, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि कंपनी लंबे समय से अपने नेटवर्क को सुधारने पर काम कर रही है और इसमें तेजी से बदलाव और सुधार भी हो रहे हैं। कंपनी ने पूरे देश में 4G service launch की है और इसके लिए करीब 1 लाख नए 4G और 5G towers लगाए हैं जो पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं। 1 लाख और नए टावर्स लगाने की भी तैयारी भी चल रही है।
क्या आपको खरीदना चाहिए ये प्लान?
अगर आप एक ऐसा recharge Plan खरीदना चाहते हैं जो बार बार पैसे देने के झंझट से आपको बचा ले तो आप 11 महीने के लिए इस बीएसएनएल प्लान को ले सकते हैं। इसकी कीमत 1999 रुपये है और इस प्राइस में आपको इतने समय के लिए इतने बेनेफिट शायद ही किसी अन्य कंपनी के प्लान में मिल सकते हैं। ऐसे में आपको अगर डेटा के साथ साथ एसएमएस और कॉलिंग का लाभ लंबे समय के लिए एक ही बार पैसा खर्च करके उठाना चाहते हैं तो बीएसएनएल के इस जियो और एयरटेल को टक्कर देने वाले प्लान को अभी खरीदा जा सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea फिर लाई नया प्रीपेड प्लान, पूरे साल की मिलेगी वैलिडिटी, डेटा नहीं होगा खत्म!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
