BSNL ने उड़ाए सबके होश, अनलिमिटेड कॉलिंग ही नहीं अनलिमिटेड डाटा भी दे रही है कंपनी, जानें प्लान की कीमत
30 दिन की वैधता के साथ आता है बीएसएनएल का ये प्लान
BSNL के इस प्लान की कीमत है 398 रुपये
जियो, एयरटेल और Vi को पूरी तरह टक्कर दे रहा है बीएसएनएल का ये प्लान

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) अपने ग्राहकों के लाभ के लिए अक्सर कई प्लान (plan) पेश करता है। इस टेलीकॉम कंपनी के प्लान देश में ऑपरेट कर रही अन्य निजी कंपनियों से काफी सस्ते हैं लेकिन बीएसएनएल (BSNL) का एक प्लान ऐसा भी है जिससे किसी प्लान (plan) की तुलना नहीं हो सकती। इस प्लान की खासियत इसके साथ मिलने वाले अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डाटा (unlimited data) का लाभ है। जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vi) जैसी कंपनियां अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) वाले प्लान ऑफर करती हैं जिनके साथ डेली डाटा लिमिट मिलती है। हालांकि, बीएसएनएल का यह प्लान इस मामले में इन कंपनियों को पीछे छोड़ रहा है। चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में…

बीएसएनएल 398 रुपये का प्लान (BSNL Rs 398 Plan)
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के इस प्लान की कीमत 398 रुपये है। प्लान में आपको पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है। इस दौरान आप अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके आलवा, प्लान में हर रोज़ 100 SMS का लाभ भी दिया जाता है। जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vi) की बात करें तो ये कंपनियां ऐसा कोई प्लान फिलहाल ऑफर नहीं करती हैं जिनमें 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता हो। ये कंपनियां प्लान के साथ डेली डाटा लिमिट देती हैं।
प्लान के साथ आपको 2G और 3G इंटरनेट मिलता है। प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा में स्पीड को लेकर कोई लिमिट नहीं दी गई है। आप जितना चाहें इंटरनेट उपयोग कर सकते हैं और स्पीड में भी कमी नहीं आएगी। अन्य कंपनियों के प्लान में प्रतिदिन के लिए एक लिमिट के साथ डाटा मिलता है। लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाती है।
नोट: बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें!
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile