BSNL का 70 दिनों की वैलिडीटी वाला ताबड़तोड़ रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel और Vi के बना टेंशन, बेनेफिट देखकर आप भी दंग हो जाएंगे
बीएसएनएल के पास एक 70 दिन की वैलिडीटी वाला एक दमदार रिचार्ज प्लान है।
इस रिचार्ज प्लान की कीमत 200 रुपये के अंदर है।
बीएसएनएल का यह प्लान एयरटेल-जियो और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर दे रहा है।
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी की ज्यादा कीमत वाले रिचार्ज प्लांस से कहीं न कहीं जो लोग परेशान हो चुके हैं, उनके लिए BSNL के पास कई रिचार्ज प्लांस हैं जो लंबी वैलिडीटी के साथ आते हैं, इसके अलावा इन प्लांस में आपको कॉलिंग से लेकर SMS और डेटा का लाभ भी मिलता है। ऐसे में, यह देखा जा रहा है कि बड़े पैमाने पर लोग इस तरह के प्लान के लिए बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं। हम आपको आज बीएसएनएल के एक ऐसे बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जो कम कीमत में लंबी वैलिडीटी के अलावा आपको बेहतरीन और ताबड़तोड़ बेनेफिट प्रदान करता है। आइए इस रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी लेते हैं। इस प्लान के बेनेफिट देखकर आप तो इससे आकर्षित हो ही सकते हैं, इसके साथ साथ जियो-एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी इस प्लान के बेनेफिट देखकर टेंशन में आ चुके हैं। आइए जानते है कि इस प्लान में आपको क्या क्या बेनेफिट दिए जा रहे हैं।
BSNL निजी टेलीकॉम कंपनियों के लिए बन रहा है टेंशन का कारण?
इसके पहले कि हम आपको यह बताना शुरू करें कि कंपनी के इस सस्ते और बेहतरीन बेनेफिट वाले रिचार्ज प्लांस के बारे में जानकारी देना शुरू करें, आइए इसके पहले ही आपको बताते हैं कि पिछले कुछ महीनों में क्या घटनाएँ टेलीकॉम जगत में घटी हैं। असल में, पिछले कुछ महीनों में यह देखा गया है कि लगभग 50 लाख नए यूजर्स ने BSNL को अपनी नई सेवा प्रदाता के तौर पर चुन लिया है। ऐसा होने से Jio, Airtel और Vi जैसे प्राइवेट ऑपरेटरों की मुसीबत घटने की बजाए बढ़ गई है। आइए अब जानते है कि बीएसएनएल के 70 दिन की वैलिडीटी वाले रिचार्ज प्लान में आपको क्या ऑफर किया जा रहा है।
BSNL का 70 दिन की वैलिडीटी वाला रिचार्ज प्लान
BSNL ने एक नया रिचार्ज प्लान 197 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडीटी ऑफर की जाती है, इस प्लान को एक बेस्ट प्लान के तौर पर इसलिए भी देखा जा सकता है, क्योंकि इस कम प्राइस में इस प्लान में 70 दिनों की वैलिडीटी मिल रही है। टेलीकॉम बाजार में ऐसे प्लान ढूँढने से भी नहीं मिलते हैं, जो 200 रुपये के प्राइस के अंदर आपको इतनी लंबी वैलिडीटी ऑफर करते हों। यह प्लान इन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो लंबी वैलिडीटी को बेहद ही सस्ते दाम में प्राप्त करना चाहते हैं। आइए अब जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान में अन्य कौन से बेनेफिट आपको दिए जा रहे हैं।
बीएसएनएल प्लान में मिलने वाले अन्य बेनेफिट
बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 18 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है, यह कॉलिंग आपको शुरुआती 18 दिनों के लिए ही मिलने वाली है। इसका मतलब है कि आपको शुरुआती 18 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का एक्सेस दिया जा रहा है। हालांकि, एक बार इस प्लान को खरीदने के बाद आपका सिम 70 दिनों के लिए चालू रहने वाला है।
इसके अलावा बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को शुरुआती 18 दिनों के लिए ही 2GB डेली डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि इस रिचार्ज प्लान में कुल 36GB डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, इस समय के बाद आपको डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि आपको इस डेटा को इस समय के अंदर अंदर ही इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद आपको डेटा और कॉलिंग नहीं मिलेगी, हालांकि केवल आपका सिम ही 70 दिनों के लिए चालू रहने वाला है।
बीएसएनएल के इस प्लान के बेनेफिट यहीं पर खत्म नहीं होते है। प्लान में आपको पहले 18 दिनों के लिए ही Unlimited Calling और 2GB डेली डेटा के जैसे ही 100 SMS भी डेली फ्री में दिए जाने वाले हैं। इसका मतलब क्या है आप अंदाजा लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको जो भी बेनेफिट दिए जा रहे है। वह पहले 18 दिनों के लिए ही आपको मिलने वाले हैं लेकिन BSNL के 197 रुपये के रिचार्ज प्लान में 70 दिनों की वैलिडीटी मिलती है, इसका मतलब है कि आप प्लान तो केवल 18 दिन के लिए ही बेनेफिट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बाद 19वें दिन से 70वें दिन तक आपका सिम चालू रहने वाला है। इस दौरान आपको कॉलिंग आते रहेंगे और आपका नंबर बंद नहीं होन वाला है।