बीएसएनएल यूजर्स को कम कीमत में कई प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है
इन BSNL Recharge Plans की वैलिडिटी 1 साल की है
बीएसएनएल की ओर से लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला डेटा वाउचर भी ऑफर किया जा रहा है
भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल (BSNL) टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को बहुत कम कीमतों पर एक साल की वैलिडिटी (validity) वाले प्रीपेड (prepaid) प्लान (Plan) पेश करता है। जहां अन्य टेलिकॉम कंपनियों के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी (validity) वाले प्लान्स (Plans) की कीमत 2000 रुपये से शुरू होती है। बीएसएनएल (BSNL) सिर्फ 1,500 रुपये या इससे भी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी (validity) वाले तीन प्रीपेड (prepaid) प्लान (Plan) पेश करता है।
यदि आप बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहक हैं, या हाल ही में बीएसएनएल (BSNL) कनेक्शन में पिछले सिम को पोर्ट किया है। तो आप इन प्रीपेड (prepaid) प्लान्स (Plans) पर एक नजर डाल सकते हैं। अगर आपको कभी भी लंबी वैलिडिटी (validity) वाले प्लान (Plan) की जरूरत है, तो आप इन प्लांस (Plans) के साथ रिचार्ज कर सकते हैं।