100 रुपये से कम में आता है Airtel का ये रिचार्ज प्लान, मिलता है भरपूर डेटा, इन यूज़र्स के लिए बेस्ट

100 रुपये से कम में आता है Airtel का ये रिचार्ज प्लान, मिलता है भरपूर डेटा, इन यूज़र्स के लिए बेस्ट

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 100 रुपये से कम कीमत वाला एक खास डेटा वाउचर ऑफर कर रही है। यह कोई नया प्लान नहीं है, लेकिन इसकी 7 दिनों की वैलिडिटी इसे दूसरे सस्ते डेटा वाउचर्स से अलग बनाती है। आमतौर पर कम कीमत वाले डेटा प्लान बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं, लेकिन यह प्लान एक हफ्ते तक अतिरिक्त डेटा का बैकअप देता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Airtel का 77 रुपये वाला प्लान

यहां हम बात कर रहे हैं Airtel के 77 रुपये वाले डेटा वाउचर की, जो उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जिन्हें अपने रेगुलर प्लान के अलावा कुछ अतिरिक्त इंटरनेट डेटा की भी जरूरत पड़ती है। खासतौर पर जब काम या ऑनलाइन एक्टिविटी बीच में रुकने का डर हो, ऐसे समय में यह प्लान मददगार हो सकता है।

एयरटेल के 77 रुपये वाले डेटा वाउचर में ग्राहकों को कुल 5GB डेटा मिलता है। इस डेटा की वैलिडिटी 7 दिनों तक रहती है। अगर तय समय के भीतर पूरा डेटा इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो बचा हुआ डेटा एक्सपायर हो जाएगा। यह वाउचर किसी भी एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें सर्विस वैलिडिटी पहले से मौजूद हो।

यह प्लान देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है। हालांकि, इसमें मिलने वाला डेटा केवल 4G नेटवर्क के लिए है। कंपनी इस वाउचर के साथ 5G डेटा एक्सेस नहीं दे रही है।

77 रुपये के इस डेटा वाउचर में डेटा के अलावा कोई अतिरिक्त बेनिफिट नहीं मिलता। फिर भी, जो यूजर्स आने वाले कुछ दिनों के लिए मध्यम मात्रा में अतिरिक्त डेटा चाहते हैं, उनके लिए यह एक किफायती विकल्प माना जा सकता है।

प्रतिदिन का खर्च

अगर लागत की बात करें तो इस प्लान में यूजर लगभग 11 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वैलिडिटी प्राप्त करता है। वहीं प्रति GB डेटा की कीमत करीब 15.4 रुपये पड़ती है। ऐसे में यह वाउचर रेगुलर प्रीपेड प्लान के साथ एक अतिरिक्त डेटा कुशन की तरह काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें: 20,000 से कम के सबसे शानदार कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन्स, Vivo-Moto के फोन लिस्ट में

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile