Airtel भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में गिना जाता है और अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नए प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लांस पेश करता रहता है। कई यूजर्स ऐसे होते हैं जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। खास ऐसे ही ग्राहकों के लिए कंपनी सबसे सस्ता डेटा वाउचर लेकर आई है जिसकी कीमत मात्र 19 रुपए है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में डिटेल में…
यह एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है जिसके साथ आप ज्यादा डेटा का फायदा उठा सकते हैं। यह प्लान 19 रुपए में आपको पूरे दिन के लिए 1GB इंटरनेट डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा अगर आप थोड़े ज्यादा डेटा का लाभ उठाना चाहते हैं तो 65 रुपए वाले प्लान में यह संभव है।
यह भी पढ़ें: सबसे दिलों पर राज करने आ गया Samsung का लेटेस्ट स्मार्टफोन, ये ताबड़तोड़ फीचर्स हैं फोन की जान
टेलिकॉम ऑपरेटर अपने इस प्लान में कुल 4GB इंटरनेट डेटा ऑफर कर रहा है। वैधता की बात करें तो यह प्लान आपके एक्टिव प्लान की वैधता तक चलेगा। अगर आपका मौजूदा प्लान एक महीने का है तो यह डेटा वाउचर भी पूरे महीने चलेगा, हालांकि FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी।