Jio vsAirtel 84 days validity
भारतीय टेलीकॉम बाजार में डेटा वाउचर को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। हाल ही में भारती एयरटेल ने 200 रुपये का नया डेटा पैक लॉन्च किया है। दिलचस्प बात यह है कि रिलायंस जियो पहले से ही इसी कीमत का डेटा वाउचर ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है। दोनों प्लान लगभग एक जैसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं और इनमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स भी काफी हद तक समान हैं।
ये दोनों प्लान डेटा वाउचर हैं, यानी इन्हें उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा के अलावा अतिरिक्त इंटरनेट चाहते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों कंपनियां एक ही कीमत में क्या-क्या सुविधाएं दे रही हैं।
जियो के 200 रुपये के डेटा वाउचर के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए कुल 30GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जाता है। इस पैक में YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode, Tarang Plus, Times Play और Hoichoi जैसी सेवाएं शामिल हैं। साथ ही JioTV के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का भी एक्सेस मिलता है, हालांकि इसमें स्पोर्ट्स चैनल शामिल नहीं हैं।
एयरटेल का नया 200 रुपये का डेटा वाउचर भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB अतिरिक्त डेटा ऑफर करता है। OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, SunNXT और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी उपलब्ध कराया जाता है।
दोनों कंपनियों के 200 रुपये वाले डेटा वाउचर को देखने पर साफ पता चलता है कि डेटा और कई बेनिफिट्स काफी हद तक एक जैसे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एयरटेल ने जियो जैसी रणनीति अपनाई है। हालांकि इसका फायदा सीधे तौर पर ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि अब अलग-अलग नेटवर्क पर रहने वाले यूजर्स के पास एक ही तरह के डेटा और OTT विकल्प उपलब्ध हैं। इससे यूज़र्स को अपनी पसंद और नेटवर्क के अनुसार बेहतर विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: AI के गलत इस्तेमाल पर सरकार सख्त, जल्द आ सकता है नया कानून, डीपफेक और साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम