एयरटेल अब अपने Rs 98 की कीमत वाले प्लान में दे रहा है पहले से ज्यादा डाटा
By
Kulveer Sharma |
Updated on 22-Feb-2018
HIGHLIGHTS
एयरटेल अब अपने इस प्लान के तहत 28 दिनों के लिए 5GB डाटा दे रहा है.
एयरटेल ने अब बाजार में मौजूद अपने एक सस्ते प्लान को कुछ बदलावों के साथ पेश किया है. दरअसल एयरटेल अब अपने Rs. 98 की कीमत वाले प्लान में पहले के मुकाबले ज्यादा डाटा दे रहा है. अब इस प्लेन के तहत 5GB 3G/4G डाटा मिल रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
हालाँकि एयरटेल के इस Rs. 98 की कीमत वाले प्लान में सिर्फ डाटा लाभ ही मिलते हैं और इसके तहत कोई वॉइस कॉलिंग लाभ उपलब्ध नहीं है. गौर करने वाली बात है कि, यह ऑफर सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.
पहले Rs. 98 की कीमत के प्लान में सिर्फ 2GB डाटा ही मिलता था, हालाँकि पहले ही यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही आता था. इस प्लान के बारे में अधिक जानकारी एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर पाई जा सकती है.