भारत में दूसरे रैंकिंग की टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ Amazon Prime Lite का बेनिफिट देने का ऐलान किया है। जैसा की हम सभी जानते हैं, Airtel की Xstream Fiber और AirFiber सर्विसेज पूरे भारत में मौजूद हैं। अब Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Amazon का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा, हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी लागू होती हैं।
Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन की कीमत एक साल के लिए 799 रुपये है। हाल ही में Reliance Jio ने भी अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर इसका ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन सिर्फ चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ ही ऑफर किया जा रहा है। इस आर्टिकल में आपको आज इस ऑफर से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।
आपकी के की भारतीय एयरटेल 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,599 रुपये और 3,999 रुपये वाले इन ब्रॉडबैंड प्लान्स पर ही अपने यूज़र्स को Amazon Prime Lite ऑफर करेगी। Airtel Thanks एप के ‘Rewards and OTTs’ सेक्शन में इस बेनिफिट को क्लेम किया जा सकता है। लेकिन ये ऑफर सिर्फ और सिर्फ एलिजिबल Airtel Wi-Fi यूज़र्स के लिए ही सीमित है। Prime Lite सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Prime Video का एक्सेस और Amazon Prime के बाकी बेनिफिट्स मिलते हैं। हालांकि, Prime Lite सब्सक्रिप्शन में रेगुलर प्राइम जितनी सुपरफास्ट डिलीवरीज नहीं मिलती हैं।
भारतीय एयरटेल कि वह जब चाहे इस ऑफर को वापस ले सकती है। इसी के साथ कंपनी का कहना है कि अगर किसी भी यूज़र ने किसी दूसरी सर्विस से पहले ही Amazon Prime का एक्सेस ले रखा है, तो वे इस नए ऑफर को क्लेम नहीं कर सकेंगे।
ऑफर की वैलिडिटी को लेकर Airtel ने कहा, ‘Amazon Prime Video Lite सब्सक्रिप्शन उस Amazon अकाउंट क्रेडेंशियल्स पर एक्टिवेट होगा, जिसका इस्तेमाल कस्टमर ऑफर क्लेम करते समय करेगा। जिन कस्टमर्स के पास Amazon अकाउंट नहीं है, वे इसका फायदा उठाने के लिए नया अकाउंट बना सकते हैं। ये बेनिफिट एक्टिवेशन की तारीख से मिलना शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक कस्टमर किसी एलिजिबल प्लान पर बना रहता है।
यह भी पढ़ें: बेस्ट है 200 दिन की वैलिडिटी वाला ये Jio Plan.. एंटरटेनमेंट के साथ मिलते हैं ये वाले बेनेफिट