Vivo T5 Lite 44W 5G Price sale in india 22 July offer specifications
भारतीय बाजार में हाल के समय में 20,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लगातार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं। आजकल स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों के बीच इतनी कम कीमत में लेटेस्ट फीचर्स वाले नए और अच्छे फोन मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में इस रेंज में लेटेस्ट स्मार्टफोन तलाश रहे लोगों के लिए आज हम कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो हाल के 2-3 महीने के अंदर ही भारत में लॉन्च हुए हैं। इस लिस्ट में Vivo से लेकर Oppo और iQOO जैसे नामी ब्रांड्स के दमदार फोन शामिल हैं। आइए एक-एक करके सबके बारे में जानते हैं।
iQOO Z11 Lite एक 6.74 इंच HD LCD पैनल के साथ आता है जिसका रेज़ोल्यूशन 1600 x 720, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। स्मार्टफोन 6nm MediaTek Dimensity 6300 SoC पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 6500mAh की है जो 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है।
Oppo K14 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसमें 900 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। Unisoc T7250 प्रोसेसर इसे पावर देता है। इसमें पीछे की तरफ 13MP का मेन कैमरा है और आगे 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसमें एक बड़ी 7000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo T5e स्मार्टफोन 6.74 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन से लैस है जो 90Hz रिफ्रेश रेट देती है। इसे ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट से पावर मिलती है। फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में 8MP का सिंगल रियर कैमरा है और फ्रंट पर 5MP का कैमरा सेल्फी के लिए मौजूद है। डिवाइस 5500mAh की बैटरी से लैस है जिसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Lava Bold N4 Pro 5G एक 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह हैंडसेट Unisoc T8200 5G चिपसेट से पावर्ड है। इसमें AI आधारित 50MP डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी मौजूद है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo T5 Lite भी एक 5G फोन है जिसमें 6.74 इंच (720 x 1,600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। तस्वीरें लेने के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी रियर शूटर है और बाकी सभी फोन्स की तरह 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा 6,500mAh की बैटरी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी इस फोन में मिलती है।
यह भी पढ़ें: OTT लवर्स हो जाएं तैयार! इस हफ्ते आ रही हैं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज़, लगेगा कॉमेडी से लेकर थ्रिलर का तड़का