भारत की निजी टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) ने 798 रुपये कीमत वाले नए प्रीपेड डेटा पैक पेश किए हैं. इन पैक्स में मोबाइल डेटा के साथ ZEE5 और FIFA World Cup 2026 कंटेंट का एक्सेस भी शामिल है. ये ऑफर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं जो फुटबॉल सीजन के दौरान मनोरंजन आधारित रिचार्ज विकल्प चाहते हैं.
Airtel का 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है. कुल मिलाकर यूजर्स को 40 दिनों की वैधता के दौरान 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. डेली डेटा सीमा समाप्त होने के बाद डेटा उपयोग पर 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क लिया जाएगा.
इस प्लान में ZEE5 पर Football World Cup कंटेंट का 90 दिनों का एक्सेस शामिल है. इस प्लान की प्रभावी डेली लागत 19.95 रुपये पड़ती है.
Reliance Jio ने 798 रुपये का Football Pass Data Pack लॉन्च किया है. इस पैक में 40 दिनों के लिए कुल 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी प्रतिदिन 1GB डेटा. डेली हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद यूजर 64 Kbps की स्पीड पर डेटा का उपयोग जारी रख सकते हैं. इस पैक में तीन महीने के लिए ZEE5 FIFA World Cup 2026 + All Access पैकेज शामिल है. ग्राहक MyJio App में उपलब्ध Coupon Code के माध्यम से इस लाभ को रिडीम कर सकते हैं. इस प्लान की प्रभावी दैनिक लागत भी 19.95 रुपये है.
Vodafone Idea का 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 10GB डेटा प्रदान करता है. इस पैक में आउटगोइंग SMS सुविधा और सर्विस वैधता शामिल नहीं है. रिचार्ज के साथ FIFA World Cup 2026 और ZEE5 All Access पैक का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है.
Airtel और Jio समान डेटा लाभ और वैधता कम प्रभावी डेली कीमत पर प्रदान करते हैं. वहीं Vi का ऑफर ज्यादा एंटरटेनमेंट पैकेज पर फोक्स्ड है, जिसमें कई OTT और Live TV प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है.
यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला