दो महीने बिना रोकटोक चकाचक चलेगा Airtel का ये सस्ता प्लान.. Jio Plan से बेहतर!

HIGHLIGHTS

Airtel अपने ग्राहकों को 56 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान दे रहा है।

Airtel के सस्ते प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।

एयरटेल ग्राहकों को रिचार्ज प्लान के साथ डेटा के अलावा अन्य बहुत से बेनेफिट देता है।

Airtel के पास रिचार्ज प्लांस की कमी नहीं है। आप एक प्लान खोजने बैठते हो आपको अलग अलग बेनेफिट के साथ बहुत से रिचार्ज प्लान मिल जाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी प्लान होते हैं, जो कहीं छिपे रहते हैं और जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होता है। ऐसे ही एक Airtel Plan के बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा हम आपको Jio के भी इसी वैलिडीटी और लगभग लगभग एक जैसे बेनेफिट वाले प्लान के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं। Airtel का ये प्लान 56 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें वो सभी बेनेफिट मिलते हैं, जो एक प्लान में मिलते हैं। इस प्लान को आप Airtel Thanks App के अलावा कंपनी की वेबसाईट से भी रिचार्ज कर सकते हैं और इसकी सभी डिटेल्स भी ले सकते हैं। हालांकि। हम नीचे आपको इस प्लान की सम्पूर्ण डिटेल्स को बताने वाले हैं।

Airtel का 56 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान

Airtel के पास 579 रुपये के प्राइस में एक दमदार रिचार्ज प्लान है जो 56 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है। इस प्लान के बेनेफिट आदि देखें जाएँ तो यह प्लान आपको पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क और किसी भी जगह पर Unlimited Calling का लाभ प्रदान करता है। इसके साथ ही आपको नेशनल रोमिंग भी फ्री में मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 1.5GB डेटा के लाभ के अलावा 100 SMS भी डेली मिलते हैं।

हालांकि, आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है जो इस प्लान में आपको अलग से दिया जा रहा है, इसमें कुछ यूनीक या ज्यादा शानदार तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन आपको जानकारी दे ते हैं कि इस प्लान में आपको Airtel Xstream Play का सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है। इसके माध्यम से आप फ्री में कई OTT का Access कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको फ्री हैलोट्यून्स का लाभ भी दिया जा रहा आई। इतना ही नहीं, प्लान में Adobe Express Premium का लाभ भी 12 महीने यानि एक साल के लिए मिल रहा है। यह प्लान अपने आप में एक खास प्लान है जो आपको कम प्राइस में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट दे रहा है।

अब आप Airtel के इस रिचार्ज प्लान के बारे में लगभग लगभग सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त कर चुके हैं। अब आइए Jio के भी ऐसी ही वैलिडीटी वाले और इसी प्राइस रेंज के प्लान को भी एक बार देख लेते हैं, इससे आपको यह पता चल जाने वाला है कि आपके लिए Airtel का प्लान बेस्ट होने वाला है या आपको Jio Recharge Plan को खरीदना चाहिए।

Jio का 56 दिन की वैलिडीटी वाला रिचार्ज प्लान

Jio के पास भी एक ऐसा ही इसी कीमत वाला रिचार्ज प्लान है जो 56 दिन की ही वैलिडीटी के साथ आता है। इस प्लान को भी जियो वेबसाईट और MyJio App पर 579 रुपये के प्राइस में लिस्ट देखा जा सकता है। यहीं से आप इस रिचार्ज को खरीद भी सकते हैं और पूरे 2 महीने का आनंद ले सकते हैं। आइए अब इस प्लान के सम्पूर्ण बेनेफिट आदि देखते हैं।

Jio के इस रिचार्ज प्लान के प्राइस और वैलिडीटी के बारे में आपको जानकारी है। अब इसके बेनेफिट आदि को देख लेते हैं। असल में, Reliance Jio के इस प्लान को कंपनी ने 1.5GB डेली डेटा के साथ लॉन्च किया था। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी जियो की ओर से ऑफर की जा रही है। इसके अलावा 100 SMS भी रिलायंस जियो अपने इस प्लान के साथ आपको दे रहा है। यह प्लान अपने आप में एक खास प्लान है, जो Airtel के प्लान के जैसे ही बेनेफिट ऑफर करता है। हालांकि, एयरटेल के प्लान के जैसे ही जियो प्लान में भी आपको अलग से कुछ बेनेफिट मिलते हैं। आइए इनके बारे में भी जानते हैं।

Reliance Jio के इस प्लान में आपको Google Gemini Pro Plan का एक्सेस मिलता है, जो पूरे 18 महीने के लिए आपको दिया जाने वाला है। इसका प्राइस अगर देखा जाए तो यह 35100 रुपये के आसपास है। इसके अलावा इस प्लान की अन्य खासियत यह है कि इसमें आपको 5000GB क्लाउड स्टॉरिज मिलने वाली है।

Jio या Airtel कौन सा प्लान बेस्ट?

अगर आप नेटवर्क को देखकर एक प्लान या कनेक्शन ले चुके हैं तो आपको अब इसे चेंज करने में तो दिक्कत हो सकती है। हालांकि, अगर इन दोनों ही प्लांस को देखते हैं तो यह एक जैसे प्राइस और एक ही जैसे बेनेफिट से लैस हैं। इसके अलावा दोनों भी कंपनी आपको 5G नेटवर्क भी ऑफर करती है। अब आपको यह देखना होगा कि इन प्लांस के साथ भी आपको यह एक्सेस मिल रहा है कि नहीं। हालांकि, मेरी नजर में तो दोनों ही प्लांस बेस्ट है, आप अपने नेटवर्क के अनुसार किसी भी प्लान को खरीद सकते हैं। इसके अलावा अपने इस्तेमाल के अनुसार भी, क्योंकि हो सकता है कि किसी को Adobe का एक्सेस चाहिए जो और ये भी हो सकता है कि किसी को Gemini Pro का एक्सेस चाहिए हो।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी कर देंगे दूर..कम प्राइस में बेस्ट हैं ये कूलर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :