Airtel ने पेश किया ये ताबड़तोड़ प्लान..Jio-Vi की बढ़ी टेंशन, कम कीमत में मिलते हैं ये लाभ

HIGHLIGHTS

Airtel का नया 1,849 रुपये का Plan 365 दिन की Validity के साथ Unlimited Calling देता है।

इस Plan में Data नहीं है, जो लोग सिर्फ Calling करते हैं उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

Data भी चाहिए तो 2,249 रुपये वाला Plan खरीदा जा सकता है, इस प्लान में डेटा का लाभ शामिल है।

हर महीने Recharge का झंझट सबको पता है। महीने के आखिर में याद आता है कि Recharge करना था, कभी भूल जाते हैं तो नंबर बंद हो जाता है, कभी याद रहता है तो लगता है इस महीने पैसे कम हैं। हालांकि, यह एक छोटी बात लगती है लेकिन इतने पर ही यह आपको आपके कारीबियों से दूर और अकेला कर सकती है। Airtel ने इसी झंझट को खत्म करने के लिए एक नया Plan यूजर्स के लिए निकाला है। इस प्लान की कीमत 1,849 रुपये है, इस प्लान में 365 दिन यानि पूरे एक साल की वैलिडीटी मिलती है। इसका मतलब है कि एक रिचार्ज में साल भर की टेंशन खत्म।

Airtel Plan में क्या मिलेगा?

1,849 रुपये वाले इस Plan में Unlimited Voice Calling मिलती है, इस कॉलिंग पर कोई भी किसी तरह की सीमा नहीं है, आप किसी भी नेटवर्क पर जितना चाहे उतना कॉल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बेशक आप एयरटेल का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन कॉलिंग आप Jio और Vi के अलावा BSNL के नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में आपको डेटा की सुविधा नहीं मिलती है। प्लान में आपको पूरे एक साल की वैलिडीटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है।

किन यूजर्स के लिए बेस्ट है ये प्लान?

यह Plan उनके लिए बना है जो फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से बात करने के लिए करते हैं। घर पर या ऑफिस में WiFi है तो Data की जरूरत वैसे भी कम पड़ती है। ऐसे लोगों के लिए हर महीने डेटा वाला महंगा प्लान खरीदने की कोई जरूरत नहीं होती है, ऐसे में पैसे की बर्बादी के अलावा आप इस बेहतरीन प्लान को चुन सकते हैं। इसके अलावा जिनके पास दूसरा SIM है जो सिर्फ Emergency के लिए या किसी खास Network के लिए रखा है, उनके लिए भी यह Plan काफी काम का है। एक बार Recharge करो और पूरे साल वो नंबर Active रहेगा।

डेटा भी चाहिए तो क्या करें!

अगर Calling के साथ थोड़ा Data भी जरूरी है तो Airtel का 2,249 रुपये वाला Plan आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें भी Unlimited Calling मिलती है और साथ में पूरे साल के लिए 30GB Data भी इस प्लान का हिस्सा है। 30GB पूरे साल में ज्यादा नहीं है, लेकिन जो लोग Data को सिर्फ WhatsApp, Email और UPI Payment के लिए इस्तेमाल करते हैं उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

क्या खरीदना चाहिए एयरटेल का सस्ता वाला प्लान?

अगर आपकी जरूरत सिर्फ Calling है और Data का इंतजाम घर या ऑफिस के WiFi से हो जाता है, तो 1,849 रुपये में पूरे साल वाला यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। महीने के हिसाब से देखें तो यह करीब 154 रुपये प्रति महीने के खर्च में आपको मिलता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: AC की जरूरत को ही खत्म कर देगी ये छोटी सी चीज? गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :