एक बार रिचार्ज करने पर मिलेगी 455 दिनों की वैलिडिटी, सच में Jio के इस धांसू ऑफर को भी मात दे गया BSNL

Highlights

Jio के एक सालाना प्लान में आपको 29 दिन की वैलिडिटी मिलने वाली है

एक बार रिचार्ज करने पर ग्राहकों को कुल 455 दिन की वैलिडिटी मिलने वाली है, यह ऑफर आपको BSNL की ओर से दिया जा रहा है

यह ऑफर 15 जनवरी 2022 तक वैलिड है

एक बार रिचार्ज करने पर मिलेगी 455 दिनों की वैलिडिटी, सच में Jio के इस धांसू ऑफर को भी मात दे गया BSNL

2022 की शुरुआत में, Jio अपने ग्राहकों के लिए एक नए रोमांचक सालाना प्लान (Plan) को लेकर आया आया था। ताकि ग्राहकों को 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी (Validity) मिले। यह ऑफर अभी भी चल रहा है और कल तक आपको यह ऑफर मिलने वाला है। लेकिन एक बार फिर टेलीकॉम दिग्गज जियो (Jio) को केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल (BSNL)) से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी बीएसएनएल (BSNL) अपने प्रीपेड (Prepaid) प्लान्स (Plans) के साथ जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वीआई (Vi) जैसी टेलीकॉम कंपनियों को पछाड़ चुकी है। नए साल में बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहकों को कंपनी के एक प्लान (Plan) में 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी (Validity) मिल रही है। 

बीएसएनएल (BSNL) हरियाणा ट्विटर हैंडल की ओर से इस ऑफर को लेकर ट्वीट भी किया गया है। आपको जानकारी के लिए बात देते है कि BSNL के 2,399 रुपये के प्लान (Plan) में 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी (Validity) मिल रही है। जिससे ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान (Plan) को लेने के बाद 455 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलने वाली है। 

बीएसएनएल (BSNL) ने पहले इस प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में अतिरिक्त 60 दिनों की वैलिडिटी (Validity) की पेशकश की थी। यानी 90 दिन का मतलब है कि इस वैलिडिटी (Validity) में आपको 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी (Validity) और भी मिल रही है। यह ऑफर 15 जनवरी 2022 तक वैलिड है। हालांकि यह प्लान (Plan) केवल हरियाणा क्षेत्र तक ही सीमित है।

2,399 रुपये के प्लान (Plan) में 425 दिनों के लिए अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling), 3GB हाई-स्पीड डेटा (Data) प्रतिदिन और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा है। ग्राहकों को EROS Now Entertainment का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान (Plan) में मिल रहा है। ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) के साथ अनलिमिटेड (Unlimited) गानों को बदलने का विकल्प भी मिलेगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile