धरती पर चारों ओर होगा कोहाराम ही कोहराम! NASA ने दी चेतावनी, एस्ट्रेरॉयड मचाएगा तबाही!

धरती पर चारों ओर होगा कोहाराम ही कोहराम! NASA ने दी चेतावनी, एस्ट्रेरॉयड मचाएगा तबाही!

National Aeronautics and Space Administration यानी NASA ने एक चेतावनी जारी की है. नासा की ओर से आज यानी 13 नवंबर के लिए एक चेतावनी जारी की गई है. चेतावानी में बताया गया है कि “God of Chaos” नाम से जाने जाने वाला एस्ट्रेरॉयड 99942 Apophis पृथ्वी के निकटतम दूरी से गुजरेगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह लगभग 450 मीटर लंबा और 170 मीटर चौड़ा है. यह विशाल एस्ट्रेरॉयड सभी देशों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. अगर यह कभी पृथ्वी से टकराता है तो यह काफी विनाश का कारण बन सकता है.

क्या है Apophis का खतरा?

हालांकि, वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि Apophis पृथ्वी से 19,000 मील (31,000 किलोमीटर) की सेफ दूरी से गुजरेगा. लेकिन, एस्ट्रेरॉयड के साइज की वजह से इस पर लगातार निगरानी रखनी पड़ेगी. रिसर्च के लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण है. इसको पहली बार साल 2004 में खोजा गया था.

यह भी पढ़ें: WhatsApp का सीक्रेट कोड..कोई नहीं देख पाएगा आपके चैट्स, बस ऐसा करना होगा सेट

NASA के Near-Earth Object Studies Center ने 2004 में इसकी खोज के बाद से ही Apophis पर नजर रखी है. यह सुनिश्चित करते हुए कि कम से कम अगले दो सदियों तक टकराव का कोई तत्काल खतरा नहीं है. अगर इस एस्ट्रेरॉयड के साइज की बात करें तो इसका साइज न्यू यॉर्क के Empire State Building जितना है.

टकराव से होगी बड़ी तबाही

थ्योरी के अनुसार, इसके टकराव पर सैकड़ों परमाणु बमों के बराबर विस्फोट शक्ति उत्पन्न होगा. इतनी शक्ति पूरे जंगलों को समतल करने, शहरी क्षेत्रों को नष्ट करने के लिए काफी है. अगर यह समुद्र में गिरता है तो सुनामी पैदा हो सकती है.

हालांकि, पृथ्वी के इतिहास में कई बार एस्ट्रेरॉयड धरती से टकराया है. लेकिन Apophis का टकराव चिंता का विषय इसके साइज और स्पीड के कारण है. जिससे धरती पर सबसे बड़ी विनाशकारी घटना में से एक घट सकती है. Apophis फिलहाल धरती के वायुमंडल से सुरक्षित दूरी पर है.

साल 2029 में भी बड़ा खतरा

इस वजह से यह वैज्ञानिकों को इसकी भौतिक विशेषताओं और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र के साथ इसके इंटरैक्शन का स्टडी करने का मौका देता है. इन एक्टिविटी से वैज्ञानिकों को Apophis की भविष्य की कक्षाओं को ट्रैक करने और इसके टकराव से होने वाले जोखिमों को समझने में मदद मिलेगी.

Apophis से फिलहाल कोई तत्काल खतरा नहीं है. लेकिन फ्यूचर में इसकी कक्षा काफी दिलचस्पी का विषय है. साल 2029 में Apophis पृथ्वी के काफी पास से गुजरेगा. इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका बच्चा भी चोरी-छिपे नहीं देख रहा है एडल्ट कंटेंट? फोन में आज ही बदल डालें ये 5 सेटिंग

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile