Zen Admire Sense स्मार्टफोन 4G VoLTE के साथ हुआ लॉन्च
By
Ambuj Shukla |
Updated on 25-May-2017
HIGHLIGHTS
यह स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड कलर और ब्लू कलर में उपलब्ध है.
Zen मोबाइल्स ने आज एक नया स्मार्टफोन Zen Admire Sense लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 5,999 रखी गई है. यह स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड कलर और ब्लू कलर में उपलब्ध है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
इस स्मार्टफोन में 5 इंच FWVGA डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर मौजूद है. इस डिवाइस में रैम 1GB है. इस स्मार्टफोन में 8GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है.
इस डिवाइस में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है. इस डिवाइस में बैटरी 2300mAh है. इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है. इस डिवाइस में 4G VoLTE, WiFi, GPS, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट भी मौजूद है.
इस डिवाइस में फ्रंट और रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल है. इस डिवाइस में 8GB इंटरनल स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.