माइक्रोमैक्स की यू ब्रांड का बजट स्मार्टफ़ोन यू यूनिक आज आज दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन स्टोर स्नैपडील पर उपलब्ध होगा. इसे स्नेपडील से फ़्लैश सेल के माध्यम से Rs. 4,999 की कीमत पर ख़रीदा जा सकता है.
आपको बता दें कि, यू यूनिक की फ्लैश सेल में केवल रजिस्टर्ड उपभोक्ता ही हिस्सा ले सकते हैं. आज होने वाली फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही की जा चुकी है. गौर हो कि, मोबाइल निर्माता कंपनी यू ने भारतीय बाज़ार में अपना स्मार्टफ़ोन यू यूनिक इस माह की शुरुआत में लॉन्च किया था. यह इस स्मार्टफ़ोन की दूसरी फ़्लैश सेल है.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 4.7-इंच 720p की डिस्प्ले दी गई है. इसकी डिस्प्ले गोरिला ग्लास 3 से सुरक्षित है. यह फ़ोन 1GB रैम और 8GB इंटरनल मैमोरी से लैस है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इस फ़ोन की सबसे खास बात है कि यह 4G को सपोर्ट करता है और यह फ़ोन सिर्फ 5 हज़ार रूपये की रेंज में मिलता है. यू के ज्यादातर फ़ोन साइनोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, लेकिन यू यूनिक में एंड्राइड v5.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इस फ़ोन में 1.2GHz स्नेपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया गया है. इतना ही नहीं इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का ओमनीविसन f/2.0 रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा 83-डिग्री फील्ड व्यू के साथ दिया गया है. साथ ही इसमें 2000mAh क्षमता की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है. बता दें कि यूजर्स इसे दो बैक कवर्स के साथ Rs. 5,499 में खरीद सकते हैं. यहाँ देखें.
Buy Yu Yunique at Rs. 4,999 on Snapdeal