भारत में Realme X आएगा एक नए नाम से, जानें कब होगा लॉन्च और इसकी खासियत

HIGHLIGHTS

Realme X, Realme 4 Pro के नाम से होगा लॉन्च

सितम्बर 2019 से पहले ही आ सकता है डिवाइस

रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme X को लेकर जहां कई रिपोर्ट्स अबतक आ चुकीं हैं वहीँ हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आयी है। इस नई और ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक Realme X के लॉन्च का खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि भारत में यूज़र्स के लिए इस स्मार्टफोन को सितम्बर 2019 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर ऐसा होता है तो कंपनी दो महीने के अंदर ही इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। ,

Realme X या Realme 4 Pro की भारत में कीमत

कंपनी के CEO Madhav Sheth ने भी पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि Realme X को भारत में अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया जाएगा अब वहीँ अगर इस फ़ोन की कीमत की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 18,000 रुपये हो सकती है। वैसे चीन में इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वैरिएंट्स के साथ लाया जा चुका है।

इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत RMB 1,499 यानी लगभग 15,300 रुपये, 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,599 यानी लगभग 16,300 रुपये है। वहीँ इसके टॉप एंड मॉडल 8GB RAM/128GB वैरिएंट की कीमत RMB 1,799 यानी लगभग 18,400 रुपये है।

वैसे Realme X को चीन में  किया जा चुका है लेकिन अभी भारत की बारी बाकी है। कंपनी इस फोन को 2019 के दूसरी छमाही तक या उससे पहले ही लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा एक Twitter user @TheMast08496363 ने अपने ट्वीट से यह जानकारी दी है कि Realme X को भारत में Realme 4 Pro के रिब्रांड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन Snapdragon 730/730G के साथ लाया जा सकता है।

Realme X के खास स्पेक्स

पहले ही चीन में लॉन्च हुए Realme X की खासियत की बात करें तो इसमें आपको पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 6.53-inch Full HD+ edge-to-edge AMOLED डिस्प्ले एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 के साथ मिलती है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass display के साथ आती है। डिवाइस में आपको नॉच नहीं दिया गया है। कैमरा रिजॉल्यूशन आपको 16मेगापिक्सल का मिलता है। Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। ऑप्टिक्स में फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसमें 48मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

लैपटॉप्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :