Xiaomi जल्द भारत में अपना पहला 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन भारत में लॉन्च करने वाला है। Redmi Note 8 सीरीज़ के बाद अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता अपने Mi Note 10 डिवाइस को भारत में launch करेगा। स्मार्टफोन को चीन में Mi CC9 Pro के नाम से लॉन्च किया गया है और इसके बाद डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में Mi Note 10 के साथ पेश किया था। यह दुनिया का पहला कमर्शियल डिवाइस है जो Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर के साथ 108 मिलियन पिक्सल कैप्चर करता है। स्मार्टफोन यूरोप के चुनिन्दा बाज़ारों में पहले से उपलब्ध है और अब जल्द ही भारत में भी इसे पेश कर दिया जाएगा।
https://twitter.com/XiaomiIndia/status/1198863041527304192?ref_src=twsrc%5Etfw
Xiaomi India ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया है जिसमें It’s Coming #108MP लिखा गया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा नहीं किया है कि डिवाइस को भारत में Mi Note 10 के नाम से लॉन्च किया जाएगा या किसी अन्य नाम से। हालांकि, इतना तो कह सकते हैं कि डिवाइस रेड्मी ब्रांड का हिस्सा न होकर Mi ब्रांड के तहत एंट्री लेगा। अभी phone की launch date सामने नहीं आई है।
Mi Note 10 में 6.47 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। और डिस्प्ले के टॉप पर एक डॉट नौच दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और कंट्रास रेश्यो 400000:1 रहेगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन को 6GB/8GB रैम तथा 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
Mi Note 10 के कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 12MP का सेंसर, 5MP का टेलीफ़ोटो लेंस (50x डिजिटल ज़ूम के साथ), 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर तथा मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, डॉट नौच में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है ज़ूमिंग कैपबिलिटी के अलावा, Mi Note 10 AI ब्यूटी, AI सीन रेकोग्निशन, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाईट सीन मोड और 4K विडियो शूटिंग कैपबिलिटी ऑफर करता है।
Mi Note 10 में 5260mAh की बैटरी रखी गई है जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस NFC, Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। Xiaomi का Mi Note 10 दुनिया का पहला फोन है जिसे अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है।
Mi Note 10 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस 549 Euros (Rs 43,205 लगभग) से शुरू होता है जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 649 Euros(Rs. 51,105 लगभग) रखी गई है।