भारत में Redmi Note 5 के 3GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. Rs. 9,999 है और 4GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 11,999 रखी गई है. Redmi Note 5 Pro दो वेरियंट में पेश किया गया है. इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 16,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 रखी गई है.
Xiaomi Redmi Note 5 और Note 5 Pro आज भारत में लॉन्च हो गए हैं. यह दोनों फोंस भारत में 22 फ़रवरी को सेल के लिए उपलब्ध होंगे. यह दोनों फोंस 22 फ़रवरी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होंगे.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
भारत में Redmi Note 5 के 3GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. Rs. 9,999 है और 4GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 11,999 रखी गई है. Redmi Note 5 Pro दो वेरियंट में पेश किया गया है. इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 16,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 रखी गई है. यह गोल्ड, रोज़ गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में पेश किया गया है.
Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.99-इंच की 18:9 डिस्प्ले दी गई है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल है. से दो वेरियंट में पेश किया गया है, 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गई है, वहीँ 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. यह फ़ोन एंड्राइड 7.1.2 नूगा पर आधारित MIUI 9 पर काम करता है. इसमें 4000mAh की बैटरी भी दी गई है. यह फ़ोन स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है.
Xiaomi Redmi Note 5 में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो यह 12MP के रियर कैमरे से लैस है, जो डुअल LED फ़्लैश के साथ आता है. इसमें 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. इसकी मोटाई 8.05mm है. यह 4 रंगों में पेश किया गया है,- ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रोज गोल्ड.
अगर बात करें Xiaomi Redmi Note 5 Pro के बारे में तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB की रैम भी मौजूद है.
इस फ़ोन में 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. सेल्फी कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है. इसमें पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर भी दिया गया है, जो बोकेह इफ़ेक्ट देता है. साथ ही यह फ़ोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है. इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.