6GB रैम और डुअल कैमरे के साथ Xiaomi Redmi Note 5 Pro भारत में लॉन्च

HIGHLIGHTS

इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 16,999 है, वहीँ इसके 4Gb रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 रखी गई है.

6GB रैम और डुअल कैमरे के साथ Xiaomi Redmi Note 5 Pro भारत में लॉन्च

शाओमी ने आज भारत में अपने दो फोंस पेश किये हैं. शाओमी ने Xiaomi Redmi Note 5 के साथ ही Xiaomi Redmi Note 5 Pro को भी लॉन्च किया गया है. इस फ़ोन को दो वेरियंट में पेश किया गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न पर मोटोरोला के फोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 16,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 रखी गई है. यह गोल्ड, रोज़ गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में पेश किया गया है.

अगर बात करें Xiaomi Redmi Note 5 Pro के बारे में तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB की रैम भी मौजूद है.

इस फ़ोन में 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. सेल्फी कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है. इसमें पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर भी दिया गया है, जो बोकेह इफ़ेक्ट देता है. साथ ही यह फ़ोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है. इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo