HIGHLIGHTS
इस फ़ोन की तीन सबसे बड़ी खासियतें है इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6GB रैम और 20MP का सेल्फी कैमरा.
Xiaomi Redmi Note 5 Pro को अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. इस फ़ोन की तीन सबसे बड़ी खासियतें है इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6GB रैम और 20MP का सेल्फी कैमरा. भारतीय बाजार में इस फ़ोन को दो वेरियंट में पेश किया गया है. इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 16,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 रखी गई है. यह गोल्ड, रोज़ गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में पेश किया गया है.
Surveyअगर आप भी इस फ़ोन को खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इस फ़ोन की पहली सेल 22 फ़रवरी को आयोजित होगी. यह फ़ोन 22 फ़रवरी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा.
फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहे हैं कुछ ऑफर्स
अगर बात करें Xiaomi Redmi Note 5 Pro के बारे में तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 6GB की रैम भी मौजूद है.
इस फ़ोन में 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. सेल्फी कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है. इसमें पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर भी दिया गया है, जो बोकेह इफ़ेक्ट देता है. साथ ही यह फ़ोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है. इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.