आज Xiaomi की Redmi K20 सीरीज़ की अल्फा सेल शुरू होने वाली है और सेल का समय दोपहर 12 बजे रखा गया है। कम्पनी ने घोषणा की थी कि जो यूज़र्स नया Xiaomi Redmi K20 और Xiaomi Redmi K20 Pro खरीदना चाहते हैं वो लॉन्च से पहले ही सेल का हिस्सा बन सकते हैं। Redmi K20 और Redmi K20 Pro को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। अल्फा सेल के तहत ग्राहक Rs 855 के टोकन से स्मार्टफोन को प्री-बुक कर सकते हैं।
Redmi K20 और Redmi K20 Pro को दोपहर 12 बजे से मी.कॉम और फ्लिपकार्ट से प्री-बुक किया जा सकता है। प्री-बुक करने के बाद ग्राहक 17 जुलाई रात 8:00PM से 11:59PM तक मी.कॉम या फ्लिपकार्ट पर जाकर इसे खरीद सकते हैं।
अल्फा सेल प्री-बुकिंग में डिवाइस की खरीदारी की पुष्टि नहीं होगी और यूज़र्स को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही डिवाइस प्री-बुक करने का अवसर मिलेगा। अगर अल्फा सेल अमाउंट रिडीम नहीं होता है तो यह रकम ऑटोमेटिकली मी.कॉम अकाउंट या फ्लिपकार्ट पर वापिस कर दी जाएगी।
चीन में लॉन्च हुए फोंस के Specs की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है। Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।
इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।
वहीँ Redmi K20 सीरीज़ के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है।
कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है। उम्मीद है कि इन्हीं फीचर्स औक स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में भी Redmi K20 सीरीज़ को लॉन्च किया जाए।
इन फोंस की भारतीय कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन भारत में Redmi K20 और K20 Pro की कीमत चीनी मार्केट की कीमत के करीब ही होने की उम्मीद है। ऐसे में K20 Pro की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन यानी लगभग 25,200 रुपये हो सकती है। इसमें यूज़र्स को 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिल सकता है। वहीँ Redmi K20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन यानी लगभग 20,200 रुपये हो सकती हैजिसमें यूज़र्स को 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिल सकता है।