रेडमी ने अपने लेटेस्ट Redmi 7A स्मार्टफोन को भारत में भी पेश कर दिया है। इससे पहले इस फ़ोन को कंपनी ने चीनी मार्किट में यूज़र्स के लिए लॉन्च किया था। यह फ़ोन दो वैरिएंट्स में लाया गया है जिसमें यूज़र्स को 2GB रैम के साथ 16GB और 32GB स्टोरेज मिलता है। कंपनी इस फ़ोन को कल यानी 11 जुलाई को पहली बार सेल पर उतारने वाली है। यह सेल Flipkart के साथ Mi.com पर आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 इस सेल की शुरुआत होगी।
यूज़र्स सेल में Redmi 7A के दो वैरिएंट खरीद सकते हैं जिसमें पहले वैरिएंट में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिल रहा है वहीं दूसरे वैरिएंट में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है। दोनों वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: Rs 5,999 और Rs 6,199 रखी गई है। ऑफर्स के तहत शाओमी भारत में अपनी 5वीं सालगिरह के तौर पर एक अन्य ऑफर भी दे रहा है। इस खास ऑफर के तहत इस महीने यानी जुलाई में फोन की खरीद पर Rs 200 की बचत हो सकती है जिसके बाद फ़ोन क्रमश: Rs 5,799 और Rs 5,999 में आपको उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही यूज़र्स को बैंक ऑफर्स के तहत EMI ऑप्शंस भी दिए जा रहे हैं। Axis Bank Buzz Credit Card पर भी यूज़र्स को 5% का डिस्काउंट मिल रहा है।
Redmi 7A डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।
रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 2.0GHz पर क्लोक्ड है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है और बढ़िया कॉलिंग के लिए 4G VoLTE मिल रहा है। Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।