Xiaomi अपने Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है और ज़ोर-शोर से इसका प्रचार भी कर रहा है। कम्पनी इन डिवाइसेज़ को दुनिया का सबसे तेज़ फोन बता रही है और इन्हें “आउट ऑफ़ दा वर्ल्ड डिवाइसेज़” के नाम से टीज़ कर रही है। कल, शाओमी ने टीज़ किया था कि कम्पनी Redmi K20 और Redmi K20 Pro से जुड़ी घोषणा करने वाला है। आज कम्पनी ने भारत में अपनी 20 Mi फैन्स को 20 एक्चुअल स्टार का नाम दिया है। कम्पनी ने ट्विटर पर एक विडियो बनाकर पोस्ट किया है।
Redmi K20 और Redmi K20 Pro के ज़रिए Xiaomi अपने मी फैनबेस को बड़े पैमाने पर टारगेट कर रहा है। कम्पनी ने हाल ही में इन दोनों फोंस के लिए मी एक्स्प्लोरर प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत प्रतिभागी आगामी रेड्मी डिवाइसेज़ के लॉन्च से पहले ही इन्हें उपयोग कर पाएंगे। चीन में ये दोनों ही स्मार्टफोंस लॉन्च हो चुके हैं और अगले महीने इन्हें भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1143739663468789760?ref_src=twsrc%5Etfw
कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है। स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91% है।
कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है। फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।