आपको बता देते हैं कि एक ऑफर के तहत Xiaomi अपने 32-inch वाले Xiaomi TV को फ्री में ऑफर कर रहा है, यह ऑफर मात्र उन लोगों के लिए ही मान्य है जो Xiaomi का लेटेस्ट हाई-एंड Mi ART TV खरीदते हैं, अर्थात् सभी इस टीवी खरीदने वाले को 32-inch Xiaomi TV फ्री में दिया जाने वाला है। हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि यह ऑफर मात्र चीन में ही मान्य है, इसके अलावा इस ऑफर का लाभ आपको कहीं भी नहीं मिलने वाला है। इस कदम को कंपनी की ओर से अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए उठाया है। हमने देखा है कि दुनिया भर में Coronavirus Covid-19 संकट के बाद अब कई देशों में कुछ छूट दी जा रही है। भारत में भी Xiaomi ने ग्रीन और ऑरेंज जोंस में अपनी सेल को शुरू कर दिया है, इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने एक ट्विट में की है।
इस टीवी में आपको 65-inch डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा यह हाई-एंड टीवी मात्र 13.9mm है। इसके अलावा इसमें आपको एक बढ़िया बेक पर फ्लैट डिजाईन दिया गया है। इसके अलावा इस Xiaomi Mi ART TV में आपको सैमसंग की 4K OLED पैनल मिल रहा है। यह टीवी क्वाड-कोर अम्लोजिक प्रोसेसर और Mali-T830MP2 GPU से भी लैस है।
इसके अलावा इसमें आपको 2GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस में आपको 2.4G/5G ड्यूल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 की सपोर्ट मिल रही है, आपको बता देते हैं कि यह टीवी 6 चैनल वाले साउंडबार से भी लैस है, और इसमें आपको सबवूफ़र ऑडियो सिस्टम भी मिल रहा है, इसके अलावा यह डॉल्बी और DTS-HD ड्यूल डिकोडिंग को भी सपोर्ट करता है। इस टीवी में आपको AI assistant भी मिल रहा है।
आपको बता देते हैं कि इस Mi ART TV को अभी के लिए मात्र 6,999 युआन यानी लगभग 991 डॉलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है, इसके अलावा इसे कंपनी की वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है, आप इसे Xiaomi Mall पर जाकर खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत आपको Xiaomi Mi TV 4S 32-inch फ्री में दिया जा रहा है, जो लगभग 899 युआन यानी लगभग 127 डॉलर के आसपास का है।