अगर हम Xiaomi Mi Mix 3 5G मोबाइल फोन की बात करें तो यह ऐसा पहला 5G मोबाइल फोन है, जिसे यूरोप के कई कैरियर तक पहुँच चुका है। इस पीढ़ी के नए मोबाइल फोन पर अब काम किया जा रहा है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन को चीन में MIIT की सर्टिफिकेशन भी मिल चुकी है।
एक नया Xiaomi स्मार्टफोन जिसका मॉडल नंबर M1908F1XE है, इस मोबाइल फोन को MIIT की वेबसाइट पर देखा गया है। यह मोबाइल फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस है। हालाँकि इस लिस्टिंग में इस मोबाइल फोन के नाम के बारे में कोई भी चर्चा नहीं की गई है, इसका मतलब है कि इस लिस्टिंग में Xiaomi Mi Mix 4 5G मोबाइल का नाम नहीं लिया गया है।
हालाँकि इसके अलावा यह भी कहा जा सकता है कि Xiaomi के CEO Lei Jun ने कुछ समय पहले कहा था कि वह इस साल के दूसरे हाफ में एक 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है।
आपको बता देते है कि अभी के लिए 5G मोबाइल फोंस के साथ कॉस्ट जुड़ जाने से हाई-एंड स्मार्टफोंस अभी रुके हुए हैं। हालाँकि अब Xiaomi के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं बचे हैं तो आपको बता देते हैं कि जल्द ही ऐसा कुछ होने वाला है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!