एक नया Xiaomi फोन मॉडल नंबर M1906F9SH के तौर पर US की FCC लिस्टिंग में देखा गया है। हलांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में या अपने किसी भी प्लान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन एंड्राइड वन डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसे Xiaomi Mi A3 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह जो मॉडल नंबर यहाँ नजर आया रहा है वह Xiaomi CC9e से काफी मेल खाता है, इसे हाल ही में चीन के बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है।
इस बारे में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है कि कंपनी की ओर से जल्द ही एक एंड्राइड वन फोन को लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। अब इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि Xiaomi CC9e मोबाइल फोन चीन में बाहर के बाजारों में Mi A3 के तौर पर लॉन्च होते देखा जा सकता है।
अगर हम FCC की लिस्टिंग की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस आगामी फोन के डिजाईन को Mi CC9e से काफी मेल खाते देखा जा रहा है। इस सीरीज को चीन के बाजारों में युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इस आगामी फोन के बैक पर आपको एंड्राइड वन की ब्रांडिंग/लोगो देखने को आसानी से मिल जाने वाला है। इसके अलावा इसे सिंगल और ड्यूल सिम वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
Mi CC9 में सैमसंग की बनी 6.39 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक ड्यू-ड्रॉप नौच मौजूद है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91% है। डिस्प्ले को FHD+ रेज़ोल्यूशन दिया गया है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Qualcomm के स्नैपड्रैगन 710e प्रॉसेसर के साथ आया है और इसे 6GB रैम के साथ लाया गया है। डिवाइस में 64GB और 128GB स्टोरेज दिया गया है। 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (लगभग Rs 18,000) रखी गई है और 128GB वेरिएंट 1,999 Yuan (लगभग Rs 20,000) में आया है। Mi CC9 में 4,030mAh की बैटरी दी गई है और इसे 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस एंडरोइड पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है।
जहां तक कैमरा की बात है स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड एंगल सेन्सर और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। इसे AI सीन डिटेक्शन और नाइट मोड दिया गया है।
सेल्फी कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 32MP का कैमरा दिया गया है जो AR इनेबल्ड है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए LTE, WiFi, NFC, Hi-Res ऑडियो, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5 mm हैडफोन जैक दिया गया है। Mi CC9 को तीन कलर वेरिएंट्स में लाया गया है कि डिवाइस में व्हाइट लवर, ब्लू प्लानेट और डार्क प्रिंस कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Xiaomi ने अपने Mi CC9e को भी लॉन्च किया है जिसमें 6.08 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 SoC, 4GB/64GB, 6GB/64GB और 6GB/128GB वेरिएंट्स दिए गए हैं। Mi CC9 में 4,030mAh की बैटरी दी गई है और इस फोन के बैक पर भी CC9 जैसा समान कैमरा सेटअप दिया गया है।
Mi CC9e के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 1,299 Yuan (लगभग Rs 13,000) रखी गई है और 6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 1,399 Yuan (लगभग Rs 14,000) रखी गई है और 6GB/128GB वेरिएंट को 1,599 Yuan (लगभग ₹16,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है।