आपको बता देते हैं कि आप चीन में बाजारों में यूथ सेंट्रिक Xiaomi मोबाइल फोंस यानी Xiaomi Mi CC9 और Xiaomi Mi CC9e मोबाइल फोंस को लॉन्च किया जाने वाला है। यह मोबाइल फोंस काफी समय से इंटरनेट पर चर्चा का विषय रहे हैं। आखिरकार अब इन्हें लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कैसे आप इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम करने वाले हैं, इस डिवाइस की कीमत क्या होगी, साथ ही क्या होने वाली है इसकी कीमत।
कैसे देखें Xiaomi Mi CC9 मोबाइल फोंस की लाइव स्ट्रीमिंग, आपको बता देते है कि यह इवेंट चीन के समय करे अनुसार लगभग 7:00PM पर शुरू होने वाला है, हालाँकि अगर इसे भारतीय समय के अनुसार देखें तो यह इवेंट लगभग 4:30PM पर होगा। आपको बता देते हैं कि यह लाइव इवेंट कंपनी के आधिकारिक वेइबो पेज पर आपको नजर आने वाला है, इसके अलावा इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी लाइव स्ट्रीम किया जाने वाला है।
Xiaomi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। इनसे फ़ोन्स की स्पेसिफिकेशन और कीमत का भी पता चला है। लीक्स की मानें तो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकते हैं।
Weibo पर आधिकारिक तौर से ‘CC' सीरीज़ के स्मार्टफोन्स के लॉन्च की घोषणा तय समय के साथ की गयी है। कंपनी के सीईओ ने इन फ़ोन्स को लेकर कई पोस्टर और प्रोमो वीडियो भी शेयर किए हैं। प्रोमो वीडियो इस बात का इशारा करते हैं कि कंपनी ने डिवाइस की कैमरा क्वालिटी और डिज़ाइन पर फोकस किया है। रिपोर्ट के मुताबिक CC9 फोन ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें फ्रंट पैनल पर कोई नॉच न दिया जाए, ऐसा भी हो सकता है।
Mi CC9 और Mi CC9e की कीमत की जहाँ तक बात है तो एक टिप्सटर ने इस बात का दावा किया है कि इन अपकमिंग फ़ोन्स को कई वैरिएंट्स में, मार्किट में पेश किया जा सकता है। इनमें CC9 6 जीबी/128 जीबी वैरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 26,200 रुपये और 8 जीबी रैम/128 जीबी वैरिएंट 2,799 चीनी युआन यानी करीब 28,200 रुपये में आ सकता है।
फोन का 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 3,099 चीनी युआन यानी करीब 31,300 रुपये में आ सकता है। अब Mi CC9e की बात करें तो इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,100 रुपये में आ सकता है। फोन के 6 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/128 जीबी वैरिएंट की कीमत क्रमशः 1,899 चीनी युआन यानी करीब 19,200 रुपये और 2,199 चीनी युआन यानी करीब 22,200 रुपये हो सकती है।
Mi CC9 की बात करें तो लीक्स के मुताबिक डिवाइस एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर चल सकता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है, और यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल हो सकता है। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी आ सकता है।
अब बात Mi CC9e की करें तो 5.97 इंच के फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ फ़ोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है और डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है।