Xiaomi अपनी नई Mi CC सीरीज़ में दो स्मार्टफोंस को लॉन्च करने वाला है। जुलाई में 2 तारीख को लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाने वाला है और इवेंट में Mi CC9 और Mi CC9e से पर्दा उठेगा। शाओमी हाई-एंड मॉडल Mi CC9 को टीज़ कर रही है और इसकी कुछ की-स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। कम्पनी के CEO Lei Jun ने Xiaomi Mi CC9 के ब्लू कलर वैरिएंट्स की झलक दिखाई थी। इसे काफी अच्छा ग्रेडिएंट फिनिश बैक दिया गया है।
Lei Jun ने वेबो पर एक टीज़र जारी किया था जिसमें डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा मिलने की ओर संकेत मिले थे। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और अन्य दो सेंसर टेलीफ़ोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होंगे। डिवाइस के बैक पैनल पर शाओमी की ब्रांडिंग दी गई है और इसके साथ ही S पैटर्न डिज़ाइन को भी देखा जा सकता है। इस नए कलर को डार्क ब्लू प्लेनेट बुलाया जाएगा। Mi CC9 के बैक और फ्रंट पर ग्लास बॉडी मिलेगी।
Mi CC9 की बात करें तो लीक्स के मुताबिक डिवाइस एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर चल सकता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है, और यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल हो सकता है। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी आ सकता है।
अब बात Mi CC9e की करें तो 5.97 इंच के फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ फ़ोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है और डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।