Xiaomi ने चीन में अपने नए स्मार्टफोंस Mi CC9 और Mi CC9e को लॉन्च कर दिया है। Mi CC9 की कीमत 1,799 Yuan (लगभग Rs 18,000) रखी गई है, जबकि Mi CC9e को 1,299 Yuan (लगभग Rs 13,000) की शुरुआती कीमत में उतारा गया है।
Mi CC9 में सैमसंग की बनी 6.39 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक ड्यू-ड्रॉप नौच मौजूद है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91% है। डिस्प्ले को FHD+ रेज़ोल्यूशन दिया गया है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Qualcomm के स्नैपड्रैगन 710e प्रॉसेसर के साथ आया है और इसे 6GB रैम के साथ लाया गया है। डिवाइस में 64GB और 128GB स्टोरेज दिया गया है। 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (लगभग Rs 18,000) रखी गई है और 128GB वेरिएंट 1,999 Yuan (लगभग Rs 20,000) में आया है। Mi CC9 में 4,030mAh की बैटरी दी गई है और इसे 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस एंडरोइड पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है।
जहां तक कैमरा की बात है स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड एंगल सेन्सर और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। इसे AI सीन डिटेक्शन और नाइट मोड दिया गया है।
सेल्फी कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 32MP का कैमरा दिया गया है जो AR इनेबल्ड है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए LTE, WiFi, NFC, Hi-Res ऑडियो, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5 mm हैडफोन जैक दिया गया है।
Mi CC9 को तीन कलर वेरिएंट्स में लाया गया है कि डिवाइस में व्हाइट लवर, ब्लू प्लानेट और डार्क प्रिंस कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Xiaomi ने अपने Mi CC9e को भी लॉन्च किया है जिसमें 6.08 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 SoC, 4GB/64GB, 6GB/64GB और 6GB/128GB वेरिएंट्स दिए गए हैं।
Mi CC9 में 4,030mAh की बैटरी दी गई है और इस फोन के बैक पर भी CC9 जैसा समान कैमरा सेटअप दिया गया है।
Mi CC9e के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 1,299 Yuan (लगभग Rs 13,000) रखी गई है और 6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 1,399 Yuan (लगभग Rs 14,000) रखी गई है और 6GB/128GB वेरिएंट को 1,599 Yuan (लगभग ₹16,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है।