शाओमी कंपनी Warsaw, Poland में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है जहां वह अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। यह Mi A3 डिवाइस Android One smartphone होगा। रूमर्स मुताबिक जल्द ही Xiaomi Mi A3 Android One smartphone को लॉन्च करने की खबर आ रही थी और ऐसा लगता है कि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी रख दी है।
कंपनी 25 जुलाई को Warsaw, Poland, में इवेंट के दौरान Mi A3 को लाया जा सकता है। नए टीज़र के मुताबिक डिवाइस ट्रिपल कैमरा के साथ आ सकता है। टीज़र में 3 का शेप दिखाया गया है। कहा यह भी जा रहा है कि Mi CC9e को ही रीब्रांड वर्ज़न में कंपनी Mi A3 को पेश करने वाली है। यह अपकमिंग Android One device Android OS पर रन कर सकता है।
ब्लॉग पोस्ट पर शाओमी ने कहा है कि इवेंट शाम 7:30 बजे शुरू होगा। कंपनी ने इन्वाइट भेजना भी शुरू कर दिया है और 16 जुलाई तक रेजिस्ट्रेशन्स स्वीकार करेगा। 10 यूज़र्स username और Mi ID के ज़रिए कंपनी को ई-मेल करके पार्टिसिपेट कर सकते हैं। उन्हें अपनी कुछ जानकारी देते हुए बताना होगा जैसे कि वो इवेंट का हिस्सा क्यों बनना चाहते हैं।
वहीं अभी इस बार में आधिकारिक खुलासा होना बाकी है कि Xiaomi Mi A3 को कब लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले डिवाइस की कुछ Live images, भी लीक हुईं थीं और retail box का खुलासा हुआ था। Mi A3 में नौच डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही यह ट्रिपल रियर कैमरा के साथ डिवाइस के बैक पर Android One logo के साथ आ सकता है।