Xiaomi Mi A3 ने भारत में ली शानदार एंट्री, शुरूआती कीमत है Rs.12,999

Xiaomi Mi A3 ने भारत में ली शानदार एंट्री, शुरूआती कीमत है Rs.12,999
HIGHLIGHTS

भारत के Amazon, Mi.com, Mi Home stores में उपलब्ध फ़ोन

23 अगस्त को आयोजित सेल

Xiaomi ने अपने Mi A3 फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। आज आयोजित लॉन्च इवेंट में कंपनी ने Xiaomi Mi A3 को Rs.12,999 की शुरुआती कीमत में भारतीय मार्किट में उतारा है। यह एक Android One phone है जिसमें नए Helix Wave pattern (Blue variant) का इस्तेमाल इसके बैक पर किया गया है। इस फ़ोन को तीन कलर में लॉन्च किया गया है जिसमें Not Just Blue, More Than White, Kind of Grey शामिल हैं।

Xiaomi Mi A3 Specifications

यूज़र्स को डिवाइस की दोनों साइड Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। Mi A3 पिछले Mi A2 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Mi A3 में आपको 6.08-inch HD+ Dot Notch screen Super AMOLED  मिलती है। यह फ़ोन in-display fingerprint sensor के साथ आता है।

Mi A3 को कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप एक साथ पेश किया है। इसमें आपको एक 48-megapixel primary Sony IMX586 sensor अपर्चर f/1.79 lens, 8-megapixel secondary sensor 118-degree wide-angle और अपर्चर f/1.79 lens के साथ, डेप्थ सेंसिंग के लिए 2-megapixel tertiary sensor मिलता है। स्मार्टफोन में 32-megapixel selfie camera अपर्चर f/2.0 lens के साथ दिया गया है।

Mi A3 में आपको night mode भी मिलता है जिससे आप लो लाइट में भी शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। Mi A3 Google Assistant, Google Photos, Google Lens, Digital Wellbeing tools सपोर्ट के साथ आता है। Xiaomi Mi A3 Qualcomm Snapdragon 665 SoC,Adreno 610 GPU से लैस है और यह 6GB of LPDDR4X RAM का साथ आता है।

यूज़र्स को यह दो वैरिएंट में मिलेगा जिसमें 4GB + 64GB and 6GB + 128GB variant शामिल हैं। इसमें 4,030 mAh बैटरी दी गयी है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।  इसमें आपको USB Type-C port, और 3.5mm audio jack मिलता है। Mi A3 में IR blaster, P2i coating भी दी गयी है।

Mi A3 Price In India and Availability

Mi A3 को शुरूआती कीमत Rs.12, 999 में लॉन्च किया गया है जिसमें आपको बेस वैरिएंट 4GB RAM + 64GB storage variant मिलता है। वहीँ इसका 6GB RAM + 128GB वैरिएंट Rs.15, 999 में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन को सेल के लिए 23 अगस्त को अमेज़न, MI HOME और Mi.com से खरीदा जा सकेगा। 

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo