अभी हाल ही में स्पेन के बाजार में Xiaomi की ओर से उसका Xiaomi Mi 9T मोबाइल फोन को लॉन्च किया गया था। हालाँकि ऐसा भी माना जा रहा था कि इसी लॉन्च इवेंट में एक अन्य मोबाइल फोन यानी Xiaomi Mi 9T Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि उस समय ऐसा हुआ नहीं था।
इस मोबाइल फोन को अब Bluetooth सर्टिफिकेशन मिला है, इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन का लॉन्च काफी करीब है, ऐसा भी कह सकते हैं कि अब इस मोबाइल फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन का मॉडल नंबर M1903F11G है।
अबतक की आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक Mi 9T Pro एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-बॉक्स पर आधारित मीयूआई पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Mi 9T Pro में तीन रियर कैमरा सेटअप जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर अपर्चर एफ/1.8 के साथ आ सकता है।
साथ ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी में Mi 9T Pro में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक हो सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है और यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आ सकती है।