Xiaomi Mi 9 Pro 5G मोबाइल फोन को चीन के बाजार में 24 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के साथ कंपनी की ओर से Mi MIX 5G मोबाइल फोन भी लॉन्च होने वाला है। हालाँकि इन दोनों ही फोंस के लॉन्च के करीब ही Xiaomi CEO Lei Jun की ओर से Mi 9 Pro 5G की एक आधिकारिक इमेज सामने आई है। इस इमेज में इस फोन के फर्स्ट लुक देखा जा सकता है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन ग्रेडिएंट फिनिश और ट्रिपल कैमरा से लैस होने वाले हैं।
हालाँकि मात्र यह फर्स्ट लुक ही कम्पनी की ओर से नहीं दिया गया है, इसके अलावा भी अन्य एक जानकारी सामने आई है। इस जानकारी एक अनुसार कंपनी ने इस मोबाइल फोन के डिजाईन पर काफी कम किया है, इसका मतलब है कि यह यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर भी Xiaomi की ओर से ही सामने आया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में एक कर्व्ड डिस्प्ले होने के आसार नजर आ रहे हैं।
Mi 9 Pro 5G में 6.39 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी और इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ chipset द्वारा संचालित किया जाएगा। स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी मिलने वाली है और यह पहला डिवाइस होगा जो नई 30W Mi Charge Turbo wireless चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा। Mi Mix 4 5G में समान चार्जिंग तकनीक मिलेगी।
Mi Mix 4 की बात करें तो Xiaomi अपनी Mix सीरीज़ का नाम बदल सकती है। आगामी Mi Mix 4 स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में कर्व्ड QHD डिस्प्ले मिलेगी। डिवाइस को 108 MP Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर के साथ लाया जाएगा जिसे टेलीफ़ोटो और वाइड एंगल लेंस का साथ भी दिया जा सकता है। अफवाहों की मानें तो Mi Mix 4 को Mi Mix Alpha के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा, 24 सितम्बर को नया Mi TV भी लॉन्च किया जा सकता है जो 8K रेज़ोल्यूशन ऑफर करेगा। इसी इवेंट में नए MIUI 11 OS से पर्दा उठाया जाएगा। नए OS को अपडेटेड डिज़ाइन, सिस्टम-वाइड डार्क मोड आदि के साथ लाया जाएगा।