पहली सेल में फोन के साथ Mi प्रोटेक्ट सर्विस उपलब्ध होगी. फिलहाल आप Rs. 499 में इस सेवा को प्राप्त कर सकते हैं, हालाँकि बाद में इसे सेवा के लिए आपको Rs. 699 देने होंगे.
मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाज़ार में अपना नया फ़ोन शाओमी Mi 5 पेश किया है. कंपनी ने भारतीय बाज़ार में अपने इस फ़ोन की कीमत Rs. 24,999 रखी है. आज इस फ़ोन की पहली सेल है. इस फ़ोन को बिना रजिस्ट्रेशन के ख़रीदा जा सकता है. हालाँकि शुरूआत में यह फोन कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर ही उपलब्ध होगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इसके साथ ही बता दें कि, पहली सेल में फोन के साथ Mi प्रोटेक्ट सर्विस उपलब्ध होगी. फिलहाल आप Rs. 499 में इस सेवा को प्राप्त कर सकते हैं, हालाँकि बाद में इसे सेवा के लिए आपको Rs. 699 देने होंगे.
अगर शाओमी Mi 5 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5.15-इंच की फुल-HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. ये डिस्प्ले कर्वेड 3D सेरामिक ग्लास के साथ आती है. इस डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 428ppi है. यह फ़ोन कुअलकॉम स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर, अड्रेनो 530 GPU और 3GB रैम से लैस है.
इसके साथ ही शाओमी Mi 5 स्मार्टफ़ोन में LED फ़्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, ये कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है. इस फ़ोन से 4K विडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. इस फ़ोन में 4-अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो की 2-माइक्रोन पिक्सेल्स के साथ आता है. दोनों कैमरों में f/2.0 अपर्चर मिलता है. फोन का साइज़ 144.5×69.2×7.25mm और वजन 129 ग्राम है. फ़ोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है. ये फ़ोन क्विक चार्जिंग फीचर से लैस है. फोन में टाइप-C USB पोर्ट है. कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 A/B/G/AC, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और NFC मौजूद हैं.
गौरतलब हो कि, चीन में इस स्मार्टफ़ोन को 32GB और 64GB वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया था. साथ ही इसे 3D ग्लास बैक के साथ लॉन्च किया गया था, साथ ही बता दें कि इसका एक 128GB वैरिएंट भी लॉन्च किया गया था, जो एक 3D सेरामिक बॉडी से लैस था.