Qualcomm 1 दिसम्बर को अपना स्नैपड्रैगन 875 मोबाइल चिपसेट लॉन्च कर सकता है जो अगले साल के हाई-एंड फोंस में शामिल किया जाएगा। शाओमी उन ब्राण्ड्स में से एक होगा जो अगले साल इस हार्डवेयर के साथ आएंगे। शाओमी अपने हाई-एंड Mi 11 को इस चिपसेट के साथ पेश करेगा। Xiaomi Mi 11 को जनवरी 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है और इससे पहले इसके बेंचमार्क को लीक किया गया है।
Dealntech के पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi के डिवाइस को M2012K11C कोडनेम के साथ गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट में देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस में शामिल मदरबोर्ड को Haydn नाम दिया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग सोर्स कोड को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह स्नैपड्रैगन 875 होगा।
लिस्टेड CPU कोर्स की बदौलत डिटेल्स सामने आई हैं। लिस्ट से पता चलता है कि प्रॉसेसर 1.8GHz, 2.42GHz, 2.84GHz कोर्स के साथ आएगा। इसके अलावा, GPU की बात करें तो यह एड्रेनो 660 होगा। इसे सोर्स कोड में भी देखा गया है। गीकबेंच टेस्ट की बात करें तो Xiaomi Mi 11 एंडरोइड 11 सिस्टम पर काम करता है। डिवाइस को सिंगल कोर बेंचमार्क में 1,105 स्कोर मिलेगा जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 3,512 पॉइंट्स मिले हैं।
यह Xiaomi Mi 11 का प्रोटोटाइप हो सकता है। इसे 6GB अरें के साथ पेयर किया जा सकता है जबकि Xiaomi Mi 10 का बेस वर्जन 8GB रैम के साथ आया था। ऐसा भी हो सकता है कि यह Redmi K40 Pro डिवाइस हो जिसे मार्च 2021 में लॉन्च किया जाएगा।
स्नैपड्रैगन 875 5nm, नया कोर्टेक्स-X1 और A78 कोर्स ARM की बदौलत बहुत शक्तिशाली होगा। हम CPU और GPU परफॉर्मेंस में 23% और 20% सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।