अभी इस समय की बात करें तो आपको बता देते है कि Xiaomi के मनु कुमार जैन अपने Xiaomi Mi 11 Lite मोबाइल फोन को इंडिया में अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से टीज़ करने में लगे हैं। हालाँकि अभी सभी इसकी कीमत के बारे में कयास लगा रहे हैं। आखिर क्या इसकी कीमत होने वाली है। आपको बता देते है कि Xiaomi Mi 11 Lite मोबाइल फोन कंपनी के Xiaomi Mi 11 का ही एक निचला मॉडल होने वाला है, जो मिड-रेंज में आएगा। हालाँकि कई ऐसा भी कह रहे है कि शाओमी अपने इस मोबाइल फोन के 5G मॉडल को इंडिया में लाने वाला है, लेकिन एक रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि शाओमी की ओर से इस मोबाइल फोन के 4G मॉडल को ही इंडिया में लाया जाने वाला है।
अभी हाल ही में Xiaomi Mi 11 Lite मोबाइल फोन को 4G और 5G मॉडल में ग्लोबल मार्किट में लॉन्च किया गया था। हालाँकि अगर हम मात्र 4G मॉडल की बात करें तो आपको बता देते है कि यह कुलमिलाकर Redmi Note 10 Pro पर ही आधारित है, हालाँकि अगर हम 5G मॉडल की चर्चा करें तो इसमें आपको स्नेपड्रैगन 780 प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि अगर हम Xiaomi Mi 10i मोबाइल फोन को देखें तो यह अपने स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ Rs 21,000 के आसपास की कीमत में आता है। अब ऐसा भी हो सकता है कि Xiaomi Mi 11 Lite के 5G मॉडल को भी इंडिया में लाया जाये।
अगर हम इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि मात्र 4G मॉडल को ही इंडिया में लाया जा सकता है। हालाँकि अभी इस जानकारी को आधिकारिक तौर पर सामने नहीं रखा गया है, इसका मतलब है कि इसे ज्यादा सीरियस नहीं लेना चाहिए।
Xiaomi Mi 11 Lite 5G और 4G दोनों वैरिएंट में 6.55-इंच फुल HD + (2400 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। 5G वैरिएंट HDR10+ का सपोर्ट करता है और गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है, जबकि 4जी वैरिएंट में एचडीआर 10 सपोर्ट है और इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
Mi 11 Lite 5G, Qualcomm Snapdragon 780G द्वारा संचालित है, जिसमें एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक CPU स्पीड 2.4GHz तक है इसके अलावा इसमें Adreno 642 GPU भी दिया गया है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज शामिल है।
Mi 11 लाइट 5G और 4G में 64MP के प्राइमरी कैमरे के साथ f / 1.79 अपर्चर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा के साथ लॉन्च किये गए हैं। 5G वेरिएंट में 20MP का सेल्फी कैमरा है जबकि 4G मॉडल में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं और Mi 11 लाइट 4,250mAh की बैटरी से लैस है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।